सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 43 मिनट पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 43 मिनट पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 44 मिनट पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 54 मिनट पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 58 मिनट पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 2 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 3 घंटे पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 4 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 4 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 4 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 4 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 4 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 5 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 5 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच
मनोरंजन

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बहुत जल्द एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. वह अब होस्टिंग करते नजर आएंगे. उनकी इस होस्टिंग का कनेक्शन रामायण से है. वह रामायण को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज को होस्ट करेंगे.

शशि थरूर 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' नाम की डॉक्यूमेंट्रई सीरीज को होस्ट करेंगे. यह चार एपिसोड की सीरीज होगी, जिसे सात दिसंबर को डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर दिखाया जाएगा. इसके जरिए वह एशिया के अलग-अलग देशों में रामायण के सफर और वहां की संस्कृतियों में इसके बदलते स्वरूप को समझाते नजर आएंगे.

भारत को केंद्र में रखकर बनाई गई यह सीरीज बताएगी कि रामायण किस तरह भारत की सीमाओं से निकलकर एशिया के अलग-अलग देशों तक पहुंची और वहां की संस्कृति का हिस्सा बन गई. इसमें कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया में रामायण और उसके स्थानीय रूपों को दिखाया जाएगा. सीरीज बताएगी कि इन देशों में रामायण के पात्रों, प्रसंगों और मूल विचारों को किस तरह अलग-अलग सांस्कृतिक संदर्भों में अपनाया गया.

शशि थरूर दर्शकों को रामायण के अलग-अलग संस्करणों से रूबरू कराएंगे. वह इसके साहित्यिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर बात करेंगे.

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर थरूर का कहना है कि धार्मिक महत्व से इतर रामायण हमेशा से उनकी साहित्यिक रूचि का विषय रहा है. यह ऐसी कथा है, जिसने सदियों और संस्कृतियों का सफर तय किया है. उन्होंने बताया कि वर्षों से वह रामायण के अलग-अलग रूपों और इसकी प्रस्तुतियों के बारे में पढ़ते और समझते रहे हैं. हर संस्करण उस समाज के बारे में कुछ बताता है, जिसने उसे अपने ढंग से गढ़ा है.

थरूर के मुताबिक, रामायण की इस व्यापक सांस्कृतिक पहुंच को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से उन्होंने इस सीरीज की मेजबानी करने का फैसला किया. सीरीज के चारों एपिसोड राम, सीता, हनुमान और रावण पर केंद्रित होंगे. इसमें अलग-अलग देशों में इन पात्रों के चित्रण और उनसे जुड़े मूल्यों में आए बदलावों को समझा जाएगा.