सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती अभी-अभी बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न अभी-अभी सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान अभी-अभी रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत अभी-अभी ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी अभी-अभी नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 45 मिनट पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 45 मिनट पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 46 मिनट पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 56 मिनट पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 2 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 3 घंटे पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 4 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 4 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल
Chhattisgarh

‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत

मोबाइल से ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बच रहा समय और मेहनत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/ किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। मोबाइल से ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बच रहा समय और मेहनत, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों में उत्साह

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/

किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस सुविधा से किसानों को समिति के चक्कर लगाने और टोकन कटवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों का समय, श्रम और आने-जाने का खर्च बच रहा है।

शासन की इस डिजिटल सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत मुड़ेसा के रहने वाले किसान ठाकुर प्रसाद के परिवार को भी मिल रहा है। उन्होंने अपनी माता श्रीमती समुद्री बाई के नाम से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटा है। परिवार के पास लगभग 100 क्विंटल धान विक्रय का रकबा है, जिसमें से फिलहाल 40 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। शेष धान के लिए आगामी दिनों में टोकन काटेंगे।

किसान ठाकुर प्रसाद ने बताया कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन कटवाने में काफी परेशानी होती थी। किसानों को समिति तक जाना पड़ता था और इसमें समय भी लगता था। अब मोबाइल के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि समिति में धान खरीदी की व्यवस्था भी बहुत अच्छी चल रही है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों की परेशानी कम हुई है और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने किसानों को मोबाइल से टोकन काटने की अच्छी सुविधा दी है। इससे किसान खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वर्तमान में महंगाई के कारण खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में धान का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक के उपयोग से किसानों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ‘तुहंर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसान अपनी सुविधानुसार घर बैठे धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता और किसानों की सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। शासन की किसान हितैषी व्यवस्था से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है। —00— समाचार क्रमांक 112/2026/विशाल