सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 9 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 34 मिनट पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 39 मिनट पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 53 मिनट पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 53 मिनट पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 1 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 1 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 1 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 1 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 1 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 1 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 1 घंटे पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 2 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 2 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 2 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 2 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को
राष्ट्रीय

4 लोगों के मलद्वार से निकला 7 किलो सोना… हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुई जांच में खुली पोल…

इंपेक्ट डेस्क.

कस्टम डिपार्टमेंट से बचने के लिए तस्कर अलग-अलग रास्ते अपनाते हैं। लेकिन हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्करों ने जो रास्ता अपनाया, वह हैरान करने की सभी सीमाएं पार कर गया। असल में इन तस्करों ने मलद्वार में सोना छुपा रखा था। इन तस्करों की संख्या चार है। इनके पास से बरामद सोने का वजन 7.3 किलोग्राम है, वहीं इसकी अनुमानित कीमत 3.6 करोड़ रुपए है।

दो महिला और दो पुरुष यात्री
जानकारी के मुताबिक चार सूडानी नागरिक दुबई-हैदराबाद एयर इंडिया फ्लाइट से यहां पहुंचे। इनमें दो पुरुष और दो महिला थीं। अधिकारियों ने बताया कि शक होने पर कस्टम डिपार्टमेंट ने इन सभी की तलाशी ली। तलाशी में जब इनके इस तरह से तस्करी की बात सामने आई तो अधिकारी भी चौंक गए। अधिकारियों ने बताया कि इन्होंने अपने मलद्वार में सोना छुपा रखा था। फिलहाल बरामद किया गया सोना कस्टम विभाग की रखवाली में है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर सामने आते हैं ऐसे मामले
वैसे यह पहला मामला नहीं है जब तस्करों ने इस तरह का अनूठा रास्ता अपनाया है। इसी साल जुलाई में चेन्नई एयरपोर्ट पर एक तस्कर पकड़ा गया था। उसने करीब 810 ग्राम सोना अपने मलाशय में छुपा रखा था। इस सोने को उसने पेस्ट के रूप में चार बंडलों में पैक करके छुपाया था। दुबई से आने वाले इस यात्री के पास से बरामद सोने की कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई थी। कुछ महीने पहले ही दुबई-हैदराबाद के रास्ते से आने वाली फ्लाइट से ही आने वाला एक अन्य तस्कर गिरफ्तार किया गया था। इस तस्कर ने एक रीचार्जेबल लालटेन में छह किलो सोना चिपका रखा था। यह मामला इसी साल अक्टूबर का है। अक्टूबर में ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक महिला सूडानी यात्रा को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। इस यात्री ने अपने अंडरवियर और हैंड बैग में 1200 ग्राम सोना पेस्ट की तरह से छुपा रखा था।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *