सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती अभी-अभी बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न अभी-अभी सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान अभी-अभी रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत अभी-अभी ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी अभी-अभी नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 45 मिनट पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 45 मिनट पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 46 मिनट पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 56 मिनट पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 1 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 2 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 2 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 2 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 2 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 3 घंटे पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 4 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 4 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल
Chhattisgarh

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

आधार संबंधी त्रुटियों और तकनीकी कारणों से शून्य हुए रकबे का किया जा रहा सुधार, किसानों को धान विक्रय से वंचित होने की चिंता से मिली मुक्ति अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/ किसानों को उनकी वास्तविक...

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। आधार संबंधी त्रुटियों और तकनीकी कारणों से शून्य हुए रकबे का किया जा रहा सुधार, किसानों को धान विक्रय से वंचित होने की चिंता से मिली मुक्ति

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026/

किसानों को उनकी वास्तविक उपज के अनुरूप धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा धान के रकबा संशोधन की प्रक्रिया की जा रही है। इस पहल से उन किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, जिनके पंजीकृत रकबे में त्रुटि, आधार संबंधी विसंगति अथवा तकनीकी कारणों से रकबा शून्य या कम दर्ज हो गया था। अब संबंधित किसानों को समिति स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर सुधार की सुविधा मिल रही है। इससे पात्र किसानों को अपनी वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय का अवसर मिल सकेगा।

रकबा संशोधन की इस प्रक्रिया का लाभ किसान बंधन राम को भी मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पंजीकृत धान रकबे में त्रुटि हो गई थी, जिसके कारण नौ एकड़ नौ डिसमिल में दर्ज धान का रकबा शून्य हो गया था। इस समस्या के कारण उन्हें धान विक्रय को लेकर चिंता थी। वे सुधार कराने के लिए समिति पहुंचे, जहां संबंधित कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गई और आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

किसान बंधन राम ने बताया कि आधार से संबंधित जानकारी में सुधार के बाद उनके रकबे की त्रुटि ठीक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले उनका रकबा गलत दर्ज हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे ठीक कराया जाए। समिति में पहुंचने पर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई और सुधार की प्रक्रिया में सहयोग मिला। अब उनकी समस्या का समाधान हो रहा है, जिससे वे काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा कि केवल उनका ही नहीं, बल्कि अन्य किसानों के छूटे हुए रकबे और पंजीयन संबंधी त्रुटियों को भी सुधारने का काम किया जा रहा है। समिति में किसानों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रकबा सुधार की सुविधा मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और वास्तविक उपज के अनुसार धान विक्रय करने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत किसानों के पंजीकृत रकबे में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि पात्र किसान अपनी उपज के विक्रय से वंचित न रहें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि वास्तविक खेती करने वाले किसानों को धान खरीदी का लाभ मिले तथा तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों के कारण उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

किसानों से रकबा एवं पंजीयन संबंधी त्रुटियों में सुधार कराने की अपील जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे, आधार संबंधी जानकारी एवं धान फसल के विवरण का अवलोकन अवश्य करें। यदि पंजीयन में रकबा शून्य दर्ज है, वास्तविक रकबे से कम दर्ज है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है, तो किसान संबंधित सहकारी समिति में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा में संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराएं।

ताकि किसी भी पात्र किसान को रकबा संबंधी त्रुटियों के कारण धान विक्रय करने में परेशानी न हो और वे शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें।

रकबा संशोधन की प्रक्रिया से किसानों में संतोष है। समिति स्तर पर मिल रहे सहयोग और मार्गदर्शन से किसान अपनी समस्याओं का समाधान करा पा रहे हैं। इससे धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने में मदद मिल रही है। समाचार क्रमांक 113/2026/विशाल