करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

इम्पेक्ट न्यूज. कोंटा ।
आज सुबह कोंटा के उड़ीयापारा निवासी तपोस की करंट का झटका लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोंटा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शव का पीएम किया गया जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोंटा के उड़ीया पारा निवासी तपोस उम्र 25 वर्ष जो नहाने के बाद अपने घर के बरामदे में रखे फ्रीज के पास समान का लिस्ट बना रहा था। तभी फ्रीज से टच होने पर तपोस को करंट का जोरदार झटका लगा। तभी उसे बचाने के लिए उसकी मां ने छूआ तो उन्हे भी करंट लगा। उसके बाद उसके पिता ने फ्रीज के वायर निकाल दिए। झटका इतना जबरदस्त था कि अस्पताल ले जाते वक्त तपोस ने दम तोड़ दिया। उसके बाद पीएम किया गया और फिर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

कोंटा थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!