शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 25 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 25 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 25 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 25 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 41 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 41 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 41 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 1 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 4 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
छत्तीसगढ़

कांग्रेस व भाजपा में जहां बैठकों का लगातार दौर, हर दिन कांग्रेसी खेमे से लोग दलबदल कर भाजपा प्रवेश

महासमुंद
महासमुंद लोकसभा सीट पर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। अब तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में एक-दो बार को छोड़ दें तो भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है। इस बार भी इन्हीं दो पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुन्नी लाल साहू को 6,16,580 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार धनेन्द्र साहू को 5,26,069 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे प्रत्याशी को मात्र 15 हजार मत मिले थे।

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस व भाजपा में जहां बैठकों का लगातार दौर चल रहा है, वहीं हर दिन कांग्रेसी खेमे से लोग दलबदल कर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। देखा जाए तो महासमुंद सीट शुरू से हाईप्रोफाइल रही है। पहले यह क्षेत्र शुक्ल बंधुओं का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता था, पर अब परिस्थितियां बदली है। वर्ष 2004 के चुनाव में यहां से दिवंगत वीसी शुक्ल आखिरी बार चुनाव लड़े थे।

शुक्ल बंधुओं की पारी समाप्त होने के बाद भी यह सीट हाईप्रोफाइल बनी हुई है, क्योंकि 2004 में प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजित जोगी मैदान में उतरे, तब वे जीते। दूसरी बार वे 2014 में यहां से चुनाव लड़े, तब उन्हें चन्दूलाल साहू ने पराजित किया। इस बार यह सीट फिर से चर्चा में है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं। वहीं, भाजपा से राज्य की पूर्व संसदीय सचिव, बसना की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी मोर्चे पर डटी हुई हैं। इनके अलावा 16 और लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों की संख्या गिनी चुनी है। जबकि कांग्रेस से जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष उषा पटेल, अनिता रावटे, अरुणा शुक्ला, अनामिका पाल, देवेश निषाद, नानू भाई, बादल मक्कड़ जैसे जन्मजात कांग्रेसियों ने दलबदल कर भाजपा का दामन थामा है।

क्षेत्र में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता
इस बार लोकसभा क्षेत्र से कुल मतदाता 17,59,181 हैं। इनमें 8,65,125 पुरुष हैं, जबकि 8,94,023 महिला मतदाता हैं। वहीं, 33 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।इनमें पुरुषों की तुलना में महिला वोटर 28,898 अधिक हैं। अब तक देखा जाता रहा है कि मतदान करने में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अधिक उत्साहित रहीं हैं। लंबी कतार में घंटों लगकर वोट डालने की प्रतिबद्धता व जीवटता महिलाओं में देखी गई है। जबकि पोलिंग बूथ पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की कतार कम ही रही है।

54 प्रतिशत ओबीसी मतदाता होंगे निर्णायक
राजनीतिक समाजिक आंकड़ों के जानकारों की माने तो महासमुंद लोकसभा में लगभग 54 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं, जो निर्णायक हैं। इनमें साहू समाज के अलावा, यादव, अघरिया, कोलता, निषाद, मरार पटेल, धोबी, नाई, देवांगन, कुर्मी, पनिका, ओबीसी सिख, मुस्लिम, ईसाई आदि संख्या में हैं। वहीं 15 प्रतिशत अनारक्षित सामान्य वर्ग हैं, जिनमें ब्राह्मण, क्षेत्रीय, वैश्य, जैन, माहेश्वरी, अनारक्षित वर्ग के सिख, ईसाई, मुस्लिम हैं। वहीं 31 प्रतिशत में एसटी व एससी मतदाता हैं।

सामाजिक ध्रुवीकरण की हो रही कोशिश
मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी सामाजिक ध्रुवीकरण की कोशिश में हैं। समाज की राजनीतिक सोच को अपने पक्ष में बनाने सामाजिक बैठकें कराई जा रही है। समाज के लिए दलगत व स्वयं से किये गए कार्यो को गिनाया जा रहा है। प्रतिद्वंदी की खामियां गिनाई जा रही है। जातिवाद, क्षेत्रवाद को हवा दी जा रही है, ताकि परिणाम अपने पक्ष में किये जा सकें।