मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 4 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 4 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 4 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 4 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 4 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 5 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 6 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 6 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 6 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 9 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 9 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 9 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 17 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 17 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 18 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
राजनीति

उनके आत्मविश्वास में कमी ही दिखा रहा है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं रही, चुनाव लड़ने पर चुनौती : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के बारे में अटकलें लग रही हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव दो सीटों से लड़ सकते हैं। केरल की वायनाड के अलावा वे अपनी पुरानी लोकसभा सीट अमेठी से भी मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायबरेली से अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी से राहुल गांधी के लड़ने की अटकलों पर वहां से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

स्मृति ईरानी ने कहा है कि जो कहते हैं अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, वे अपनी ओर से एक कैंडिडेट देने में इतना समय क्यों लगा रहे हैं। उनके आत्मविश्वास में कमी ही दिखा रहा है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं रही है। अगर वे दो सीटों से लड़ते हैं तो अमेठी से अपनी हार को चुनाव होने से पहले ही घोषित कर रहे हैं। अगर उनके नेता में दम है तो बिना मायावती और अखिलेश के सहारे के अकेले सिर्फ अमेठी से चुनाव लड़कर क्यों नहीं दिखाते। वहीं दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

यूपी की अमेठी लोकसभा सीट दशकों से गांधी परिवार का गढ़ रही है। इसी तरह रायबरेली भी गांधी परिवार के खाते में जाती रही है। खुद राहुल गांधी अमेठी से साल 2004 से 2019 के बीच तीन बार लगातार सांसद रहे। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। स्मृति ने पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से 50 हजार वोटों से हराया था। स्मृति ईरानी को जहां 468,514 वोट मिले थे तो राहुल गांधी को 413,394 वोट मिले थे। इसी तरह जीत का अंतर लगभग 55 हजार था।

चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ दिनों में कर सकता है। बीजेपी ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची पिछले दिनों जारी कर दी है, जिसमें वाराणसी से पीएम मोदी, गांधीनगर से अमित शाह समेत कई दिग्गजों के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस की गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस लिस्ट में राहुल, प्रियंका समेत कई नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं और सूची एक दो दिन में जारी की जा सकती है।