रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
छत्तीसगढ़

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कलेक्टर ने बंद करायी राशन दुकानें… बुधवारी बाजार में भी कुछ सब्जी दुकानों को कराया बंद…

  • इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

कलेक्टर-एसपी ने आज शहर के बाजारों का निरीक्षण कर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये किये गये इंतजामों का जायजा लिया

सोशल डिस्टेंसिंग और राशन वितरण का मुआयता करती कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल व एसपी अभिषेक मीणा

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने आज सुबह बुधवारी बाजार, इतवारी बाजार सहित दर्री रोड, पुराना बस स्टैण्ड, सीतामणी क्षेत्र का दौरा कर कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये जिले में किये गये इंतजामों का जायजा लिया।

उन्होंने पुराना बस स्टैण्ड रोड, दर्री रोड सहित सीतामणी क्षेत्र में लगभग पाॅंच राषन दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इन दुकानों पर दुकानदारों द्वारा ग्राहकों की सोशल डिस्टेंसिंग के लिये कोई इंतजाम नहीं करने तथा भीड़़ लगाकर राशन सामग्री बेचने पर कलेक्टर श्रीमती कौशल ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते दुकानों को बंद करा दिया।

श्रीमती कौशल ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि ग्राहकों के बीच एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने के लिये दुकानों के सामने गोले या चैकोर खाने या लाईन खिंचवाएं। अपनी दुकानों में दो से अधिक लोगों को न रखें, साथ ही ग्राहकों की भीड़ न लगने दें।

कलेक्टर ने चेतावनी दी कि ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम के बिना किसी भी दुकान को राशन सामग्री बेचने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस दौरान जिले के एसपी अभिषेक मीणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने फुटकर सब्जी बाजार में दुकानों और ग्राहकों के बीच पहुॅंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिये किये गये इंतजामों का जायजा लिया। ग्राहकों तथा सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने कुछ सब्जी विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों के बीच एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने के लिये किये गये इंतजामों की सराहना की। कुछ सब्जी दुकानों को माकूल इंतजामों के नहीं होने के कारण बंद कराने के निर्देष नगर निगम के अधिकारियों को दिए।

इस दौरान सब्जियों के दामों की भी जानकारी ली। उन्होंने विक्रेताओं को सब्जियों को अधिक दामों पर नहीं बेचने और सब्जियों का अनावश्यक स्टाॅक नहीं करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने सब्जी विक्रेताओं को बार-बार हाथ धोने के लिये सेनेटाईजर या डेटोल-सेवलाॅन युक्त पानी अपने पास रखने की सलाह दी।

श्रीमती कौशल ने थोक सब्जी विक्रेताओं को कोरोना वायरस से बने मौजूदा हालातों में शासन-प्रशासन का सहयोग करने और कोरबावासियों को सब्जियों की लगातार आपूर्ति में मदद करने की अपील की। कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा सब्जियों की नीलामी के समय सुबह लगने वाली भीड़़ को रोकने के लिये कुछ दिनों तक नीलामी प्रक्रिया स्थगित कर दी जाये।

उन्होंने अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त राहुल देव को सब्जियों के थोक दाम तय करने के लिये थोक विक्रेताओं के साथ बैठक करने व सब्जियों के थोक दाम तय कर रेट-लिस्ट भी दुकानों के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिये।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *