रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
स्वास्थ्य

लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम: भूपेश बघेल

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम आम जनता के नाम अपने संदेश में कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बघेल ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि 21 दिन के लॉक डाउन का आप अनुशासित होकर पालन कर रहे है इसके लिए आपका धन्यवाद। कोरोना वायरस के फैलाव की चेन को तोड़ने के लिये यह कितना जरूरी है। इस लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे इसके पूरे प्रबंध किये गये है और मैं व्यक्तिगत तौर पर पूरे प्रदेश से इसकी रिपोर्ट ले रहा हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरे ध्यान में यह आया है कि कुछ स्थानों पर लॉक डाउन के संकट का लाभ उठाकर कुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं और कुछ लोग कालाबाजारी में लग गये है। यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है। व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि वे अनुचित लाभ न उठाएं और सेवा भाव से लोगों को दैनंदिनी आवश्यकता वाली वस्तुओं की आपूर्ति करें। हम किसी कीमत पर कालाबाजारी नहीं होने देंगे।

उन्होंने बताया कि सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कालाबाजारियों से कड़ाई से निपटनें और आम जनता को सही दामों पर वस्तुओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। कुछ व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुुत अच्छे से कर रहे हैं। अपनी दुकान के सामने दूरी बनाए रखने के लिए निशान लगा रखे हैं।

इसका अनुसरण दूसरे व्यापरियों को भी करना चाहिए। कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिए गए है कि आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, फल आदि के परिवहन की व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आये। जो लोग साग-भाजी, फल आदि के काम से जा रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जाए। साग-भाजी और फल की सभी को आवश्यकता है। इसकी आपूर्ति बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी फसल कटाई का समय है, इसमें यथासंभव मशीनों से कटाई को कहा गया हैं, जितने मजदूर भाई-बहन है उनसे आग्रह है कि वे काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें दूर-दूर रहकर काम करें और सावधानी बरतें।

श्री बघेल ने कहा कि पुलिस विभाग इस संकट की घड़ी में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है, मैं उनकी सराहना करता हूँ। मेरा उनसे भी आग्रह है कि वो आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में मदद करे और जो लोग रोजमर्रा की वस्तुओं के क्रय के लिए निकल रहे हैं उनकी भी मदद करें।

उन्होंने कहा कि मुझे यह भी जानकारी मिली है कि तरबूज की फसल आसपास की नदियों में खराब होने की कगार पर है। किसानों को ऐसी फसलों को शहर में लाने देने और उसको बेचने की माकूल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के जितने डाॅक्टर, नर्स और अमले के सदस्य हैं, जिला प्रशासन के लोग दिन रात लोगों की सेवा में लगे हैं, उन्हें मै धन्यवाद देता हूं। संकट की घड़ी में दायित्व समझकर 24 घंटा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब, निराश्रित और ऐसे मजदूर वर्ग के लोग जो लॉक डाउन के कारण परेशानी में हैं, उनके भोजन, आश्रय आदि की व्यवस्था सभी जिला कलेक्टरों द्वारा की जा रही है। मेरा उनसे आग्रह है कि वो जहां हैं वहीं रहे और यात्रा न करेंगे। ऐसे सभी लोगों के लिए जिला स्तर पर हेल्प लाइन खोली गई है, जिससे आप सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हंै।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता से मेरी एक बार फिर हाथ जोड़कर अपील है कि वो लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करे। बहुत आवश्यक होने पर केवल एक व्यक्ति ही घर से निकले। सोशल डिस्टेनसिंग का कड़ाई से पालन करें और बार बार अपने हाथ धोते रहंे।

यह ध्यान रखे कि हमारे राज्य में जब तक एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है तब तक हम इस महामारी के संकट से बच नहीं सकते हैं। इसलिए हर वो व्यक्ति जो विदेश से आया है या जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है उसे स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट कर उनकी सलाह अनुसार अपना उपचार कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम आप सब के सहयोग से इस महामारी का सामना करने में सफल होंगे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *