रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 10 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 13 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 14 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 14 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 14 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप- राहुल गांधी पर चुनाव लड़ने के लिए आतंकवादी संगठन पीएफआई का सहारा लेने का आरोप लगाया

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद स्मृति ईरानी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुनाव लड़ने के लिए आतंकवादी संगठन पीएफआई का सहारा लेने का आरोप लगाया है। अमेठी लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं ईरानी ने यह भी आरोप लगाया कि अमेठी के लोगों ने 15 साल तक एक ऐसे सांसद को बर्दाश्त किया जिसने उनके लिए कुछ नहीं किया।

ईरानी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान  यह आरोप लगाया। ईरानी ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी ने वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए आतंकवादी संगठन पीएफआई का सहारा लिया है। जब आप पीएफआई के संदर्भ में आरोपपत्र पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि संगठन ने एक सूची बनाई है जिसमें उसने लिखा है कि हर जिले में कितने हिंदुओं की हत्या करनी है।'' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी के लोगों को बताना चाहिए कि वह ऐसे संगठन की मदद से वायनाड का चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पहले वायनाड में थी और वहां उनको पता चला कि राहुल गांधी ने वायनाड को अपना परिवार घोषित कर दिया है। ईरानी ने कहा कि रंग बदलने की बात उन्होंने सुनी थी, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला कि लोग अपना परिवार भी बदलते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कल वायनाड में एक कांग्रेस नेता ने घोषणा की कि राहुल गांधी ने वायनाड को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें लगता है कि वायनाड के लोग ज्यादा वफादार हैं। अमेठी की वफादारी का क्या जिसने 15 साल तक एक ऐसे सांसद को बर्दाश्त किया जिसने उनके लिए कुछ नहीं किया? हम सब जानते हैं कि 15 साल में से 10 साल केंद्र में सोनिया जी की सरकार थी और राज्य में सपा की सरकार थी। तब राहुल गांधी ने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया।" साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हरा चुकी ईरानी ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं को पता है कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़ने आएगा। सवाल यह है कि नरेन्द्र मोदी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख नागरिकों को राशन भेजते हैं, लेकिन गांधी परिवार प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करता है। सरकारी राशन पाने वाले 19 लाख लोगों को गांधी परिवार का क्या संदेश है?''
 
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के चार लाख 20 हजार किसानों को सालाना 6000 रुपये देते हैं, जिन्हें अब तक कुल 977 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस पर गांधी परिवार क्या कहेगा?" कांग्रेस द्वारा रायबरेली और अमेठी में अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किये जाने के सवाल पर ईरानी ने कहा, "मैं जानती हूं और कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इसे खुले तौर पर कहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। कांग्रेस में एक खेमा है जो चाहता है कि राहुल गांधी को नेतृत्व से मुक्त कर किसी महिला नेता को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए। मैं उस खेमे को आश्वस्त करना चाहती हूं कि आप अमेठी में राहुल गांधी को फिर से हारते देखेंगे। अमेठी राहुल गांधी के खिलाफ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि अमेठी को छोड़ने वाले और छोड़ने के बाद भी बार-बार अपमानित करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी अपनी रक्षा की लड़ाई लड़ेगी। जिसने अमेठी को छोड़ दिया, वह अमेठी में पनप नहीं पाएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा की अमेठी सीट से कथित दावेदारी के सवाल पर ईरानी ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। उस पार्टी में 'कांग्रेस बनाम कांग्रेस' चल रहा है। दिवंगत बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के जाने के बारे में पूछे जाने पर स्मृति ईरानी ने कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव लड़ने के लिए आतंकवादी संगठन का सहारा ले रहे हैं, तो इसमें क्या आश्चर्य है कि उनके गठबंधन में ऐसे और भी लोग हैं? अमेठी में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।