रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 8 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 8 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 8 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 8 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 9 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 9 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 9 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 9 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 9 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 9 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 9 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 10 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 10 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 10 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 11 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 12 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 12 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 13 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 13 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

शरद पवार ने मोदी पर गहरा तंज कसा, मेरी उंगली पकड़ राजनीति में आने की बात कहते थे, अब बदल गए

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शरद पवार ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर गहरा तंज कसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वह मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में आए थे, लेकिन अब उनका रुख अलग है। शरद पवार ने उनकी उंगली पकड़कर राजनीति में आने संबंधी नरेंद्र मोदी के 2016 के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री का ‘अलग रुख’ है। पवार ने संसदीय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती लोकसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए ‘व्यक्तिगत हमले’ करने और अलग विचारधारा वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए’ प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘जब मैं केंद्रीय कृषि मंत्री था, तब मैंने गुजरात की बहुत मदद की थी। उस समय मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। मैंने यह नहीं देखा कि वह किस पार्टी से जुड़े थे। मैंने देखा कि उनके राज्य में किसानों को खुश करने की जरूरत थी और इसलिए मैंने उनकी मदद की।’ एनसीपी चीफ ने कहा, ‘एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि वह बारामती आना चाहते हैं। उस समय उन्होंने अपने भाषण में कहा था- पवार साहब ने मेरी उंगली पकड़ी थी और मैंने अब तक जो भी (विकास) कार्य किये हैं, उन्होंने ही मुझे सिखाये थे। लेकिन आज वह एक अलग रुख अपना रहे हैं।’

'मुस्लिम लीग' वाले तंज पर PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामलों का हवाला भी दिया। पवार ने कहा कि अगर कोई व्यक्तिगत आलोचना करता है या अलग रुख अपनाता है, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। पवार ने कहा, ‘क्या यही लोकतंत्र है? नहीं, यह तानाशाही है।' उन्होंने कहा, ‘अगर सत्ता किसी एक व्यक्ति के हाथ में जाती है तो वह भ्रष्ट हो जाती है। अगर सत्ता अधिक लोगों के हाथ में होती है, तो वह गलत रास्ते पर नहीं जा सकती।’

'यह लड़ाई मोदी बनाम राहुल की नहीं है, महाराष्ट्र की है'
बारामती की लड़ाई ‘पवार बनाम पवार नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और राहुल गांधी के बीच’ होने संबंधी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हालिया बयान का जिक्र करते हुए राकांपा (एसपी) प्रमुख ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता वोट मांगने के लिए बारामती आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या वह वोट मांगने के लिए यहां आ रहे हैं? यह एक नई बात है। वे महाराष्ट्र के लिए वोट देने के बारे में बात नहीं कर रहे हैं; वे मोदी या गांधी के बारे में बात कर रहे हैं। मेरे लिए, इस चुनाव का मतलब यह देखना है कि यहां के मतदाताओं की सामूहिक शक्ति राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे कार्यों का मार्ग कैसे प्रशस्त कर सकती है।’

अजित पवार के ऐक्शन पर बोले शरद पवार- कुछ लोगों ने अतिवादी कदम उठाया
उन्होंने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भाजपा से हाथ मिलाने के फैसले के बारे में कहा कि कुछ लोगों ने अतिवादी कदम उठाया। शरद पवार ने कहा, ‘आज भाजपा ग्रामीण इलाकों में आम लोगों और किसानों की चिंता करने वाली पार्टी नहीं है। पार्टी मुट्ठी भर लोगों की है, इसलिए आम मतदाताओं ने भाजपा के साथ जाने के लिए (अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को) वोट नहीं दिया था।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले राज्य विधानसभा चुनावों में बारामती के लोगों ने पूरे दिल से मतदान किया और उनका वोट (तब अविभाजित) एनसीपी के नाम पर था।

अपनी बेटी की तारीफ की, कहा- उनका रिकॉर्ड संसद बता रही
उन्होंने कहा, ‘आज, कुछ लोग उस तथ्य को भूल गए हैं और एक अलग रास्ते पर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह गलत रास्ता है, उस रास्ते पर जाना बंद कर देना चाहिए और लोगों को सही रास्ते पर चलना चाहिए।’ शरद पवार ने अपनी बेटी और बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के समर्थन में कहा कि उन्हें इस सीट से उनकी पार्टी की उम्मीदवार के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि संसद उनके बारे में बोलती है।

बारामती में सुप्रिया सुले के मुकाबले हैं अजित पवार की पत्नी
उन्होंने कहा, ‘सुप्रिया का नाम उन तीन सांसदों में शामिल है, जिन्होंने 90 फीसदी उपस्थिति के साथ बेहतरीन काम किया है। अब तक किसी ने भी उन पर एक भी आरोप नहीं लगाया है। मैंने उन्हें संसद में आपका पक्ष रखने के लिए नामित किया है। मैं आपसे उस (राकांपा के विभाजन के बाद उनकी पार्टी के) नए चिह्न ‘तुरही बजाते व्यक्ति’ के लिए वोट करने की अपील करूंगा।’ बारामती में सुले का मुकाबला अजित पवार की पत्नी और राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार से है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरण में मतदान होना है। बारामती में सात मई को मतदान होगा।