शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 11 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 12 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 12 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 12 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 12 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 27 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 42 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 42 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 56 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 56 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 57 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 2 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना
राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बाकी पार्टियों के नेता पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बूथ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अपनी मेहनत से रिकॉर्ड बना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बाकी पार्टियों के नेता पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं। मोदी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथ के कार्यकर्ताओं को ‘नमो ऐप' के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं जीतते हैं तब तक चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं, इसलिए चुनाव में विजय की जो आत्मा है वह पोलिंग बूथ की विजय में है।''

मोदी ने कहा, ''इसलिए मेरा तो हमेशा आग्रह रहता है कि हमें एक ही लक्ष्य लेकर काम करना चाहिए कि हम अपना पोलिंग बूथ जीतेंगे और पुराने जितने भी रिकॉर्ड हैं उन सबको तोड़ने का संकल्प लेकर काम करेंगे।'' उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहा, "सोशल मीडिया में भी हम छाए रहने चाहिए। हमें पोलिंग बूथ के लाभार्थियों की रील बनानी चाहिए। उन रील को हमें प्रसारित करना चाहिए। जितना ज्यादा ऐसा काम होगा हमें चुनाव जीतने भी बहुत मदद मिलेगी।" मोदी ने कहा, ''लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, हर चुनाव में आपकी मेहनत से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आप लोगों का यह जोश देखकर मुझे तो प्रसन्नता होती ही है लेकिन बाकी पार्टियों के नेता आपका यह जोश देखकर पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उप्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता हर सीट पर, हर पोलिंग बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुट गए हैं। आप लोगों को सही दिशा में अपने प्रयास तेज करने हैं और हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचानी है।''

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सिर्फ चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित न करें, बल्कि मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में वोट पक्का करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा, "हम पांच साल मेहनत करते हैं लेकिन आखिरी दिन अगर मतदाता घर से नहीं निकला तो आपकी सारी मेहनत पानी में चली जाती है, इसलिए हमारा सबसे बड़ा काम है कि मतदान के दिन हम हर मतदाता को हाथ जोड़-जोड़ कर बूथ पर लाएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे, राजग के पक्ष में मतदान कराएंगे। यही हमारी आप सबसे अपेक्षा है।" प्रधानमंत्री ने बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से कहा, ''आप सभी मतदाताओं के सीधे संपर्क में होते हैं। उनके लिए आप ही भाजपा का चेहरा होते हैं। जब आप उनसे मिलते हैं तो वे आप में भी मोदी को ही देखते हैं। आप जो बताते हैं उन्हें लगता है कि यह मोदी बता रहा है। आप जब उनको कोई गारंटी देते हैं तो वे भरोसा करते हैं कि ये मोदी के साथी हैं तो इस गारंटी में ताकत है और इसलिए आप मतदाताओं की नजरों में बहुत बड़े व्यक्ति होते हैं।'' उन्होंने कहा, ''आप तो क्षेत्र में रहते हैं। मतदाताओं से लगातार मिलते हैं। उठते—बैठते चुनाव की चर्चा होती है। मतदाता भी आपको बहुत बारीकी से देखता है कि आपका व्यवहार कैसा है। आप कितने उत्साहित हैं, आप कितने आशावादी हैं, आप कितने आश्वस्त हैं… ये सारी बातें मतदाता बहुत बारीकी से देखता है और थोड़ा सा भी अहंकार नजर आए तो मतदाता हमसे एकदम से दूर हो जाता है, इसलिए पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को हर प्रकार से बहुत जागृत रहना पड़ता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह परिवारवादी राजनीति के विरुद्ध लोकतंत्र की भलाई के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि यह मुद्दा जमीनी स्तर तक कैसे जा रहा है, लोगों में इस मुद्दे को कैसे ले जाया जा रहा है? मोदी ने बूथ अध्यक्षों से महिला मतदाताओं के रुझान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रामनवमी पर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने और नवरात्रि के सभी नौ दिन में ‘शक्ति संपर्क योजना' बनाकर सभी महिलाओं को सक्रिय करने समेत नए-नए तरीके ढूंढने को कहा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोजाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर आगामी सात मई को मतदान होगा।