शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 23 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 24 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 24 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 24 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 24 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 39 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 54 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 54 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 1 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 1 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 1 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 2 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 2 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 2 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना
राजनीति

शिवपाल सिंह यादव को भाजपा के सांसद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का खुला ऑफर दिया

लखनऊ
समाजवादी पार्टी ( सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का खुला ऑफर दिया है। प्रो. कठेरिया ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में शमिल होने का खुला आफर दिया गया है, अगर शिवपाल सिंह यादव भाजपा में आते हैं तो उनका न केवल दिल से स्वागत किया जाएगा बल्कि जोरदार सम्मान भी किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ने बड़ी मेहनत और त्याग से जो समाजवादी पार्टी खड़ी की है, उसे उनके बेटे अखिलेश यादव ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है और इसीलिए एक के बाद एक करके यादव वर्ग के नेता अखिलेश का साथ छोड़ रहे है। अखिलेश के अंदर नेतृत्व की कोई क्षमता नहीं प्रतीत हो रही है।

उन्होंने कहा कि यादव वर्ग में खासा आक्रोश इसलिए देखा जा रहा है कि सपा की ओर से केवल सैफई के और परिवार के ही यादवों को टिकट दिए गए हैं। इसीलिए लगातार पार्टी से एक के बाद एक करके यादव नेता अलग होते चले जा रहे हैं। यह हालत यह बयां कर रहे हैं कि समाजवादी कुनबा में खासा असंतोष देखा जा रहा है। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव एक हो गए हो लेकिन दिल से एक नहीं हुए हैं।

शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर कठेरिया ने कहा कि असल में बदायूं सीट से शिवपाल सिंह यादव बुरी तरह से हार रहे हैं और इसीलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतार रहे हैं।

प्रोफेसर कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपने बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से चुनाव मैदान में जिताने के लिए केवल उसी सीट पर ही चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं, यह बात हर किसी को पता है कि फिरोजाबाद सीट का क्या मिजाज है फिरोजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी हर हाल में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी।