इम्पेक्ट न्यूज. जगदलपुर।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से सामान लेकर यहां आए ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बस्तर जिला प्रशासन और हेल्थ टीम ने ली राहत की सांस।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से सामग्री लेकर यहां पहुंचे ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की कोरोना जांच रीपोर्ट नेगेटिव आई है।
मेकाज सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने री सैंपलिंग की अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय लिया है।
ऐहतियात के तौर पर आज दुबारा होगी जांच… फिर से संदिग्ध ड्राइवर और कंडक्टर का सैंपल इकट्ठा किया जाएगा।