मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 12 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 16 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 17 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 18 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 19 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 20 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
राजनीति

प्रियंका गांधी रायबरेली नहीं, यहां से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं

नई दिल्ली

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि संभव है कि प्रियंका गांधी केंद्र शासित प्रदेश से चुनावी मैदान में उतरें। केतन ने कहा कि पार्टी हाई कमांड ने उनसे इसको लेकर आंकड़े जुटाने को कहा है। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी दमन और दीव से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

केतन पटेल ने कहा, हाई कमांड ने हमें आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी दी है। यहां प्रियंका जी के आने से पूरे दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को लाभ मिलेगाष दक्षिण गुजरात पहले से भी हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहा है। पटेल ने कहा कि आंकड़े जुटाने से मतलब यहां कि जमीनी हकीकत, वोटरों की पसंद और पिछले प्रदर्शन से संबंधि जानकारी पार्टी नेतृत्व को देना है।

केतन पटेल ने क्या कहा

दमन दीव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा,'यह सच है कि प्रियंका गांधी दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. इस संबंध में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है. इस सीट से प्रियंका गांधी को लड़ाने का गणित बन चुका है. सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश से प्रियंका गांधी को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है.'

पूरे सौराष्ट्र पर पड़ेगा असर!

केतन पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दमन दीव लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने के लिए उनकी राय मांगी थी. अगर प्रियंका गांधी इस सीट से कांग्रेस का चेहरा बनती हैं तो इसका असर न सिर्फ दमन दीव बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात की लोकसभा सीटों पर पड़ सकता है. इसके अलावा दीव के कारण पूरे सौराष्ट्र की लोकसभा सीटें इससे प्रभावित हो सकती हैं. दमन दीव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस दावे के बाद अब इस छोटे से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है.

अब रायबरेली पर सबकी नजर

दरअसल, उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से अब तक सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई हैं. पहले सोनिया ने 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा, ये वो दौर था, जब सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थीं. इसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने रायबरेली से चुनाव जीता. हालांकि, 2019 में सोनिया गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उस साल वह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा. कुछ दिनों पहले ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया. सोनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के बाद अगर अब प्रियंका भी दमन दीव से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो ऐसे में सबकी नजर रायबरेली सीट पर है कि आखिर यहां से किसे टिकट दिया जाएगा.

बता दें कि इस बार चर्चा यह भी चल रही है कि गांधी परिवार का ही सदस्य पारंपरिक रायबरेली सीट से चुनाव में उतर सकता है। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से एक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी खुद एक बार फिर से अपने चुनावी  क्षेत्र वाराणसी से ही मैदान में होंगे।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े का ऐलान कर चुकी है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग की डील भी फाइनल हो गई हैे। हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।