शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 35 मिनट पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 46 मिनट पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 53 मिनट पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 1 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 1 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 1 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 2 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 2 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 2 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 12 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 13 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 14 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 15 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 15 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय

अबू धाबी में पीएम मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे, पूरी दुनिया की है नजर

अबू धाबी
 पीएम मोदी ने पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब वह मुस्लिम देश यूएई की राजधानी अबू धाबी में इसी सप्ताह एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे। गुलाबी बलुआ पत्थर से बना यह मंदिर 27 एकड़ में फैला है, जिसे राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 'सूरज के चमकते रहने तक' पट्टे पर दिया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक चुनावी साल में इसके जरिए वह खुद को एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने में लगे हैं।

ब्लूमबर्ग ने अपने एक लेख में लिखा कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 13 फरवरी को पीएम मोदी एक स्टेडियम में भारत के 40 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। ब्लूमबर्ग ने इसे अपने लेख में धर्म, राजनीति और पैसे का अनूठा मिश्रण बताया। पिछले महीने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद (MBZ) ने भारत गए थे। गुजरात के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया था। ब्लूमबर्ग के इस लेख में इस बात पर हैरानी भी दिखी कि मुस्लिम देश में एक मंदिर बन रहा है।

बड़े बिजनेस की संभावनाएं

मोदी ने MBZ को भाई बताया था। मंदिर के प्रमुख पुजारी ब्रह्मविहरिदास ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा, 'भारत और इस क्षेत्र के बीच संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे।' इन संबंधों का महत्व बिजनेस से भी जुड़ा है। भारत मध्य पूर्वी तेल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है। वहीं यूएई से एक बड़ा निवेश भारत में होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहन्नून बिन जायद अल नाहयान की निजी निवेश फर्म रॉयल ग्रुप का लंबे समय से भारत के प्रति आकर्षण रहा है।

करीब आए दोनों देश
ब्लूमबर्ग ने अपने लेख में इस बात को स्वीकारा की दोनों देश हाल के वर्षों में राजनीतिक रूप से एक दूसरे के करीब आए हैं। खाड़ी देश में इस बार पीएम मोदी की यह सातवीं यात्रा होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में एक शांति समझौता कराने में भी यूएई ने मदद की। ब्लूमबर्ग ने यह भी स्वीकार किया कि बाइडेन समेत वैश्विक नेता लगातार पीएम मोदी का समर्थन करते रहते हैं। नई दिल्ली में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट थॉमस मैथ्यू ने कहा, 'हाल के वर्षों में बने घनिष्ठ संबंधों से यूएई और भारत दोनों को आर्थिक और जियोपॉलिटिक्स के लिहाज से लाभ होगा।'

उद्घाटन से पहले होगा पूजा-पाठ
बता दें कि अरब अमीरात में करीब 700 करोड़ की लागत से गुलाबी बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से हिंदू मंदिर का निर्माण किया गया है. 14 फरवरी को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले मंदिर में कई अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.

अरब अमीरात के अबू मुरीखा क्षेत्र में यह मंदिर मूल रूप से 5.4 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है. सामुदायिक हॉल और पार्किंग क्षेत्रों को शामिल करने के लिए बाद में मंदिर परिषर को 11 हेक्टेयर में बढ़ा दिया गया. मंदिर में लगाई गई सभी मूर्तियों को हाथ से बनाया गया है और नक्काशी की गई है.

हिंदू मंदिर बनाने वाली संस्था ने क्या कहा
एक रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर का निर्माण करने वाली BAPS स्वामीनारायण संस्था के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा, "सद्भाव और सहिष्णुता यूएई की आत्मा है." उन्होंने कहा कि मंदिर दो देशों के बीच शांति को बढ़ावा देगा. संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक भी होगा.

बता दें कि इस मंदिर का शिलान्यास साल 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था, अब इस मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे. BAPS हिंदू मंदिर की ऊंचाई 108 फीट बताई गई है. मंदिर में 40 हजार घन मीटर संगमरमर और 180 हजार घन मीटर बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया है. मंदिर को वैदिक वास्तुकला के आधार पर डिजाइन किया गया है.