शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 15 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 56 मिनट पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
खेल

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या को लेकर पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि हार्दिक के आने से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है और अब उसके पास हर विभाग में विकल्प मौजूद हैं.

हार्दिक पंड्या को पंजाब ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले ट्रेड किया है. इस ट्रेड में हार्दिक की कीमत 18 करोड़ रुपये रही. पोंटिंग ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि टीम ने पिछले तीन साल के साइकल को ध्यान में रखते हुए अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने की कोशिश की है. अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले पंजाब ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

पोंटिंग ने कहा, 'हमने ट्रेड के जरिए हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है और अर्शदीप सिंह को दूसरी टीम में भेजा है. हमारे पास अब काफी संतुलित स्क्वॉड है. हमारी टीम में ऑलराउंडर्स की संख्या को लेकर काफी चर्चा हो रही है.'

उन्होंने आगे कहा कि हार्दिक के अलावा मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ी भी टीम में हैं. ये सभी अलग-अलग भूमिकाओं में योगदान दे सकते हैं.

पोंटिंग के मुताबिक, टीम के पास स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर्स के साथ तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर्स के भी अच्छे विकल्प हैं. इससे पंजाब को टीम संयोजन तैयार करने में काफी मदद मिलेगी और उसके पास लगभग हर स्थिति के लिए विकल्प मौजूद रहेंगे.

हेटमायर को रिलीज करने पर संगकारा ने बताई वजह
इस बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच कुमार संगकारा ने शिमरॉन हेटमायर को रिलीज करने के फैसले पर भी बात की. उन्होंने बताया कि हेटमायर पिछले डेढ़ साल से बल्लेबाजी क्रम में अलग स्थान पर खेलने की इच्छा जता रहे थे. वह अब भी शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम में उनकी भूमिका को लेकर जगह खाली होने और नीलामी के लिए पर्याप्त रकम जुटाने की जरूरत के चलते यह फैसला लेना पड़ा.

संगकारा ने कहा कि नीलामी में अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम को आर्थिक लचीलापन चाहिए था. उन्होंने माना कि हेटमायर को रिलीज करना आसान फैसला नहीं था और फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं करना चाहती थी, लेकिन टीम की जरूरतों को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा.