शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 47 मिनट पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 58 मिनट पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 1 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 1 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 1 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 2 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 2 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 2 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 2 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 2 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 13 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 13 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 14 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 15 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 15 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में भाजपा की 370, राजग की 400 से अधिक सीट पर होगी जीत: शाह

अहमदाबाद
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने  कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के मन में कोई संशय नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीटें जीतेगा।

शाह ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के शासन में से पहले पांच साल विपक्षी दल के शासनकाल में खोदे गए ''गड्ढे'' को भरने में चले गए और अन्य पांच (विकास की) नींव रखने में लगाए गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की 1,950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद यहां कहा, ''उन्हें (मोदी को) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। नींव पर एक शानदार इमारत बहुत तेज गति से बनेगी।''

शाह ने कहा, ''मैं कल कर्नाटक में था और मैंने जनवरी में 11 राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनाव (के नतीजे) के बारे में किसी भी राज्य में कोई संशय नहीं है। पूरे देश में यह माहौल है कि भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से ज्यादा सीट मिलेंगी।''

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने कई कार्यों को गति और दिशा दी तथा ऐसे लक्ष्य पूरे किए जिनकी कल्पना करना मुश्किल था। शाह ने कहा कि यह 'गुजरात मॉडल' ही था जिसके कारण लोगों ने 2014 में मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का खाका खींचा और लोगों को भरोसा है कि उनके 10 साल के शासन के बाद 2047 में भारत दुनिया में अव्वल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी में योजना बनाने और उसे कड़ी मेहनत से लागू करने की क्षमता है।

भाजपा नेता ने कहा, ''परिणामस्वरूप, भारतीय अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से ऊपर उठकर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उन्होंने कहा, ''करीब 550 साल से देश का हर व्यक्ति अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार कर रहा था। हमने 22 जनवरी को यह साकार होते देखा और आज हमारे पास राम लला का एक सुंदर मंदिर है।''