शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 13 मिनट पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 19 मिनट पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 22 मिनट पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 33 मिनट पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 36 मिनट पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 42 मिनट पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 1 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 1 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 11 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 12 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 13 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 13 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 13 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 13 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 13 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 13 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 14 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम
राष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट

 नई दिल्ली

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। इस इलाके में भारतीय झंडे वाले या भारत से जुड़े 9 जहाजों पर विशेष नजर रखी जा रही है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

सोनोवाल ने गुरुवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई। उन्होंने समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) को संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी सूचनाएं समय पर शेयर करने के निर्देश दिए।

समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोनोवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाने को कहा है। इनमें शामिल हैं:

    संवेदनशील और जोखिम वाले समुद्री क्षेत्रों में गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना।
    सुरक्षा संबंधी चेतावनियां और सलाह समय पर जहाजों तक पहुंचाना।
    शिपिंग कंपनियों और जहाज संचालकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना।
    भारतीय नाविकों को संभावित खतरों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना।

व्यापारिक जहाजों पर हमलों की निंदा
सोनोवाल ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में व्यापारिक जहाजों पर हो रहे बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने खास तौर पर उन घटनाओं पर चिंता जताई, जिनमें भारतीय नाविकों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नाविकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इनसे समुद्री व्यापार प्रभावित होता है और वैश्विक सप्लाई चेन की स्थिरता भी कमजोर पड़ती है।

विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से तालमेल
केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विदेश मंत्रालय, भारतीय राजनयिक मिशनों, समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय बनाए रखने का निर्देश भी दिया है।

होर्मुज से 86 बार गुजर चुके हैं भारत से जुड़े जहाज
मंत्रालय के मुताबिक, भारत के झंडे वाले जहाजों या भारत के लिए सामान लेकर जाने वाले जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अब तक 86 बार आवाजाही की है। जहाजों की निगरानी के लिए मंत्रालय के ई-नाविक सीफेयरर ट्रैकिंग मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में फारस की खाड़ी में 800 से अधिक जहाजों पर नजर रखी जा रही है। होर्मुज के पूर्व में ओमान की खाड़ी में 200 से अधिक जहाजों की निगरानी की जा रही है। इस तरह मंत्रालय भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में जहाजों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है।