शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी अभी-अभी छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न अभी-अभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन अभी-अभी परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा अभी-अभी जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 1 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 1 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 16 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 43 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 43 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
व्यापार

छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी

जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह - - अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन - अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त...

छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी

इम्पेक्ट न्यूज। राजनांदगांव। जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह

–

– अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

– अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

– अब तक 2265.50 क्विंटल धान जप्त

राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान उत्साहपूर्वक अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं। शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत हो रही है।

धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक जिले में कुल 6 हजार 406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 20 नवम्बर 2026 को जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों के लिए कुल 1 हजार 630 टोकन जारी किए गए थे। इन टोकनों के माध्यम से 6733.22 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीयन किया गया था। धान खरीदी के छठवें दिन जिले के 868 किसानों से कुल 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

आगामी खरीदी दिवस 23 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1 हजार 460 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से 6441.13 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 20 नवम्बर 2026 को जिले में अवैध धान के 4 प्रकरण दर्ज कर कुल 301 कट्टा अर्थात 120 क्विंटल धान जप्त किया गया।

मंडी डोंगरगढ़ द्वारा ग्राम मुड़पार एवं मुरमुंदा में दो प्रकरणों में 100 कट्टा अर्थात 40 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार मंडी राजनांदगांव द्वारा ग्राम लखोली में एक पोहा उद्योग से 86 कट्टा अर्थात 34 क्विंटल धान जप्त किया गया। लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण किए जाने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जप्ती की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त धान उपार्जन केन्द्र केसाल में एक व्यक्ति द्वारा रबी फसल का धान खपाने का प्रयास किए जाने पर नायब तहसीलदार द्वारा कार्रवाई करते हुए 115 कट्टा अर्थात 46 क्विंटल धान जप्त किया गया। जिले में 19 नवम्बर 2026 तक अवैध धान के 23 प्रकरणों में 2145.50 क्विंटल धान जप्त किया गया था। वहीं आज 4 नए प्रकरणों में 120 क्विंटल धान की जप्ती के बाद अब तक कुल 27 प्रकरणों में 5 हजार 260 कट्टा अर्थात 2265.50 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है।

इसके साथ ही अब तक 3 वाहनों की भी जप्ती की गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा वास्तविक किसानों को शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्रमांक 75 —————–