शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 24 मिनट पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 35 मिनट पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 42 मिनट पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 56 मिनट पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 1 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 1 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 1 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 2 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 2 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 12 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 13 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 14 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 14 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 14 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय

रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले

रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले

नई दिल्ली

अगर आप परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब एक साथ ज्यादा लोगों की ट्रेन टिकट बुक कराना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। 

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने बल्क और ग्रुप टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के तहत अब ग्रुप रिजर्वेशन में बुक होने वाली बर्थ की संख्या पर कोई तय लिमिट नहीं होगी। 

इस फैसले से शादी-ब्याह में जाने वाले परिवारों, बारात, स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स, तीर्थयात्रियों और स्पोर्ट्स टीम को राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं रेलवे के नए नियम क्या हैं और ग्रुप टिकट बुक कराने के लिए आपको क्या करना होगा। 

ग्रुप टिकट बुकिंग में क्या बदला?

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बल्क और ग्रुप रिजर्वेशन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ग्रुप बुकिंग के लिए बर्थ की कोई तय अधिकतम संख्या नहीं होगी. पहले इस तरह की बुकिंग में बर्थ की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं थीं। 

नए नियमों के तहत चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) और स्टेशन मैनेजर (SM) को ग्रुप बुकिंग की मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है. ये अधिकारी यात्रियों की जरूरत और आवेदन की जानकारी के आधार पर बिना तय बर्थ लिमिट के बुकिंग को मंजूरी दे सकते हैं. यह सुविधा सभी क्लास में लागू होगी। 

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, प्रमुख रिजर्वेशन सेंटर पर ग्रुप टिकट बुकिंग के लिए सुबह 9 बजे से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. यह समय आम यात्रियों की एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग शुरू होने के एक घंटे बाद का है। 

यानी जिस दिन किसी ट्रेन की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होगी, उस दिन सुबह 9 बजे से ग्रुप रिजर्वेशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 

टिकट बुकिंग के लिए देनी होगी ये जानकारी
ग्रुप में टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को रेलवे के अधिकृत अधिकारी के पास सीधे आवेदन देना होगा. सामान्य तौर पर ट्रैवल एजेंट के जरिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. हालांकि, विदेशी पर्यटकों और NRI के लिए पुराने नियम लागू रहेंगे। 

आवेदन के साथ ग्रुप में सफर करने वाले सभी लोगों की जानकारी देनी होगी. इसमें नाम, उम्र, जेंडर और पता शामिल है. इसके अलावा यात्रा का कारण बताना भी जरूरी होगा. अगर आवेदन में जरूरी जानकारी नहीं दी गई या सफर का कारण साफ नहीं बताया गया, तो रेलवे इसकी मंजूरी नहीं देगा। 

वापसी के टिकट के लिए अलग बुकिंग
अगर आप आने और जाने दोनों तरफ के टिकट एक साथ बुक कराना चाहते हैं, तो रेलवे के नियमों के तहत वापसी यात्रा के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. हालांकि, वापसी की टिकट बुकिंग को अलग रिजर्वेशन माना जाएगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बदलाव फिलहाल दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के ग्रुप और बल्क रिजर्वेशन नियमों के लिए है. इसे पूरे भारतीय रेलवे में लागू नया नियम नहीं समझना चाहिए।