शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 41 मिनट पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 43 मिनट पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 44 मिनट पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 1 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 1 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 1 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 2 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 2 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 2 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 3 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 4 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 5 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

अब क्या अमेठी से चुनाव लड़ना चाहते हैं रॉबर्ट वाड्रा?

अमेठी
 सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वाड्रा ने कहा है कि लोग चाहते हैं कि वह अमेठी से चुनाव लड़ें। वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली जैसी गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार भी खड़ा नहीं किया है। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। राहुल गांधी ने वायनाड से तो नामांकन कर दिया है लेकिन अमेठी से वह लड़ेंगे या नहीं, इस पर कोई संकेत अभी तक नहीं दिया है।

ऐसे में अमेठी सीट से अगर रॉबर्ट वाड्रा को टिकट मिलता है तो गांधी परिवार से राजनीति में एक नई एंट्री होगी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह (वाड्रा) आगे आएं और कमान संभालें क्योंकि यहां उन्होंने अपना राजनीतिक काम साल 1999 से ही शुरू कर दिया है। वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर वह राजनीति में उतरना चाहते हैं तो अमेठी से चुनाव लड़ें। इस सीट पर बीते चुनाव में भाजपा नेता स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था।

इरानी को चुनौती
इरानी ने राहुल गांधी पर अमेठी की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। अब वाड्रा इरानी को भी वैसी ही चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग स्मृति इरानी से थक गए हैं। वह अमेठी का दौरा नहीं करती हैं और यहां के लोगों के साथ भेदभाव करती हैं। हालांकि, कांग्रेस वाड्रा को अमेठी से अगर टिकट देती है तो उसके लिए काम आसान नहीं होगा। इससे भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाते हुए अपना हमला तेज कर सकती है, जिससे कांग्रेस को चुनाव में अन्य सीटों पर भी नुकसान हो सकता है।

प्रियंका को लेकर भी अटकलें
बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी के भी चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं लेकिन इस बार उन्होंने राजस्थान के रास्ते राज्यसभा में एंट्री ले ली है। ऐसे में यह तय है कि वह रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट से प्रियंका गांधी को उतार सकती है। पार्टी की ओर से अभी तक इस सीट पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यही कारण है कि भाजपा ने भी अभी तक इस सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।