शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 1 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 1 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 1 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 1 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 1 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 1 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 1 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
खेल

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में की मुलाकात

भोपाल/नई दिल्ली.
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात कर 2025 में आयोजित होने जा रहे 'नेशनल गेम्स 2025'  के आयोजन का दायित्व मध्यप्रदेश को आवंटित करने हेतु पत्र सौंपा।  मंत्री सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना उपलब्ध है। जिससे 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का सफल आयोजन किया गया, इसी तरह दायित्व मिलने पर नेशनल गेम्स 2025 का आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा। भेंट के दौरान मंत्री सारंग और केंद्रीय मंत्री ठाकुर के बीच मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, अधोसंरचना विकास व युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना पूर्व से उपलब्ध
मंत्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश द्वारा 5वें खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का दिनांक 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश खेलों के विकास हेतु सतत प्रयासरत है तथा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों को चिन्हित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण व खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु मध्यप्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी खेल अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्मित की गई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना पूर्व से उपलब्ध है।

भोपाल के नाथू बरखेड़ा में 985.76 करोड़ की लागत से बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
मंत्री सारंग ने केंद्रीय मंत्री ठाकुर को भोपाल के नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी देते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश शासन भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिये प्रयासरत है, इसी संदर्भ में शासन द्वारा नाथू बरखेड़ा, भोपाल में राशि रू. 985.76 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तैराकी के साथ ही मार्शल आर्ट खेल हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जायेगा।

मध्यप्रदेश में आवागमन के साथ खिलाड़ियों के लिये सुगम संसाधन उपलब्ध
मंत्री सारंग ने पत्र में नेशनल गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए लिखा कि गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स-2023 में मध्यप्रदेश के 314 खिलाड़ियों द्वारा 37 खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर 37 स्वर्ण, 36 रजत, 39 कांस्य इस प्रकार कुल 112-पदक अर्जित कर, देश में चौथा स्थान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय स्थल है तथा यहां देश के सभी हिस्सों से आवागमन हेतु रेलवे के सुगम संसाधन तथा प्रतिष्ठित होटल उपलब्ध है। इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश को नेशनल गेम्स-2025 के आयोजन का दायित्व सौपा जाता है तो निश्चित ही हम खेलों इण्डिया यूथ गेम्स-2022 की तरह ही नेशनल गेम्स-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे।