शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी अभी-अभी छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न अभी-अभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन अभी-अभी परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा अभी-अभी जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अभी-अभी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित अभी-अभी अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 43 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 43 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
Chhattisgarh

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को धान बेचने में नहीं होगी परेशानी, 3,140 किसानों के रकबे में किया गया सुधार धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग तक प्रशासन की सख्त निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर अवैध धान...

बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। किसानों को धान बेचने में नहीं होगी परेशानी, 3,140 किसानों के रकबे में किया गया सुधार

धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग तक प्रशासन की सख्त निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर

अवैध धान भंडारण पर 06 कोचियों के विरुद्ध कार्रवाई

कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने में देरी पर 09 राइस मिलरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। बालोद जिले में अब तक 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को सुगम एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही अवैध धान भंडारण, परिवहन और कस्टम मिलिंग में अनियमितताओं पर भी जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार धान उपार्जन केंद्रों से लेकर राइस मिलों तक पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत 20 नवंबर तक 5 हजार से अधिक किसानों से कुल 21,200.92 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे।

3,140 किसानों के रकबे में सुधार, शेष प्रकरणों का निराकरण भी जारी किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अभिलेखीय परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा रकबा एवं फसल संबंधी त्रुटियों के सुधार की विशेष व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में कुल 1,58,572 किसानों का पंजीयन किया गया है। इनमें से 5,743 किसानों का रकबा समिति मॉड्यूल में शून्य प्रदर्शित हो रहा था।

किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समिति स्तर पर रकबा सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके परिणामस्वरूप 20 नवंबर तक 3,140 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। शेष किसानों के प्रकरणों का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जा रहा है।

अवैध धान भंडारण और बिचौलियों पर सख्ती, 306.4 क्विंटल धान जब्त समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक किसानों तक सुनिश्चित करने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले में 06 कोचियों के पास अवैध रूप से भंडारित कुल 306.4 क्विंटल धान जब्त किया गया है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर निगरानी रखने के साथ ही संबंधित विभागों को नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

09 राइस मिलरों को कारण बताओ नोटिस धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के राइस मिलरों की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कस्टम मिलिंग के लिए उठाए गए धान के विरुद्ध चावल जमा करने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान निर्धारित समय-सीमा में देनदारी का चावल जमा नहीं करने वाले 09 राइस मिलरों के प्रति कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित मिलरों को कस्टम मिलिंग नीति एवं छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

एक सप्ताह में राज्य पूल में जमा करना होगा शेष चावल कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संबंधित राइस मिलरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर राज्य पूल (पीडीएस) में अपनी देनदारी का शेष चावल अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन प्रत्येक मिलर के लिए आवश्यक है। कस्टम मिलिंग के कार्य में अनावश्यक विलंब अथवा चावल जमा करने में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

11118/गोपाल