रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 1 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 3 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 3 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 3 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 6 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर संदेशखाली की तुलना सिंगूर और नंदीग्राम से कर रहे हैं

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर संदेशखाली की हालिया घटनाओं की तुलना वाम मोर्चा सरकार के दौरान हुई सिंगूर और नंदीग्राम की घटनाओं से करने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने तूफानगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "संदेशखाली की तुलना सिंगूर या नंदीग्राम से नहीं की जा सकती। संदेशखाली में कुछ घटनाएं स्थानीय थीं। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हमने शेख शाहजहां जैसे लोगों को गिरफ्तार किया है।" तूफानगंज अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने हुगली जिले के सिंगूर और पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन चलाया था। सिंगूर में आंदोलन टाटा मोटर्स लिमिटेड की प्रस्तावित छोटी कार परियोजना के खिलाफ था। वहीं, नंदीग्राम में आंदोलन इंडोनेशिया स्थित सलीम समूह द्वारा प्रस्तावित रासायनिक केंद्र के खिलाफ था।

हालाँकि, उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में, जो हाल के दिनों में उबाल पर था, महिलाओं ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग के खिलाफ आंदोलन किया, जिन पर उन्होंने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

इससे पहले, तूफानगंज रैली में बोलते हुए, सीएम ने बिना किसी का नाम लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय पर भी निशाना साधा, जो पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

सीएम ने कहा, “आप कई लोगों की सेवाएं समाप्त करने के लिए जिम्मेदार हैं। अब आप पर जनता की अदालत में मुकदमा चलेगा।” उन्होंने एक बार फिर लोगों से सीएए पोर्टल पर आवेदन न करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, “याद रखें, एक बार जब आप वहां आवेदन कर देंगे तो आप देश के नागरिक नहीं रहेंगे। मैं पश्चिम बंगाल में सीएए और एनआरसी के कार्यान्वयन को रोकने के लिए दृढ़ हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर सीएए के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।