बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 12 मिनट पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 28 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 28 मिनट पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 49 मिनट पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 58 मिनट पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 58 मिनट पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 1 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 1 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 1 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 1 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 1 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 2 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 3 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 3 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 3 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम
व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें

मुंबई 

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिला, जहां कमजोर स्पॉट डिमांड के चलते दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दिसंबर वायदा में शुरुआती कारोबार में ही 627 रुपये यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,21,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि ग्लोबल बाजार में भी सोना नरम रहा. न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर 0.31 फीसदी गिरकर 3,545.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। 

दिन चढ़ने के साथ ही घरेलू बाजार में बिकवाली और तेज हो गई, जिससे सोना अपने दिन के हाई से काफी नीचे आ गया. निवेशकों ने ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली की, जबकि स्पॉट बाजार में मांग कमजोर बनी रही. इसका असर चांदी पर भी साफ दिखा, जहां चांदी ने सोने से भी ज्यादा तेज गिरावट दर्ज की। 

MCX पर सोने का हाल
MCX पर गोल्ड फ्यूचर (04DEC2026 एक्सपायरी) में बुधवार को दबाव देखने को मिला, जहां 10 ग्राम के कॉन्ट्रैक्ट में 1,699 रुपये यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,20,630 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 1,21,900 रुपये के ओपन से 1,20,556 रुपये के लो और 1,22,120 रुपये के हाई के बीच ट्रेड करता रहा. कुल 3,254 लॉट्स का वॉल्यूम और 8,807 लॉट्स का ओपन इंटरेस्ट रहा, जिससे कुल वैल्यू 3,94,808.02 लाख रुपये दर्ज की गई। 

सोने से ज्यादा टूटा चांदी
MCX पर सिल्वर फ्यूचर (04DEC2026 एक्सपायरी) में बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली, जहां 1 किलोग्राम के कॉन्ट्रैक्ट में 2,593 रुपये यानी 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ भाव 1,42,845 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 1,45,003 रुपये के ओपन से 1,41,856 रुपये के लो और 1,45,386 रुपये के हाई के बीच ट्रेड करता रहा. कुल 7,087 लॉट्स का वॉल्यूम और 11,551 लॉट्स का ओपन इंटरेस्ट रहा, जिससे कुल वैल्यू 3,05,606.76 लाख रुपये दर्ज की गई. चांदी में आई यह गिरावट सोने के मुकाबले प्रतिशत के लिहाज से ज्यादा रही। 

स्पॉट बाजार में क्या रहे भाव?
25 नवंबर 2026 को दोपहर 12:37 बजे के रेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,21,310 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का 1,11,120 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का 90,983 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 70,966 रुपये दर्ज किया गया, जबकि सिल्वर 999 का भाव 1,43,522 रुपये रहा। 

एक्सपर्ट की राय
घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड के लिए तत्काल सपोर्ट 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास है, जबकि रेजिस्टेंस 1,27,500 रुपये के करीब है. इक्विट्रस्ट सॉल्युशंस की फाउंडर रुबीना सिंगला के मुताबिक, अगर सोना इस रेजिस्टेंस के ऊपर टिकता है, तो भाव 1,29,000 रुपये तक जा सकते हैं. वहीं सपोर्ट के नीचे टूटने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। 

इस हफ्ते के बाकी सत्रों (27 नवंबर तक) में सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है, और इसका रुख सतर्क से लेकर रेंज-बाउंड रह सकता है. आज, 25 नवंबर को आने वाला US PCE महंगाई डेटा सबसे बड़ा ट्रिगर होगा. अगर महंगाई नरम रहती है तो सोने में रिकवरी आ सकती है, जबकि मजबूत आंकड़े डॉलर को मजबूत कर सोने पर दबाव डाल सकते हैं. अगर बिकवाली तेज हुई तो हफ्ते के दौरान सोना 3,400-3,500 डॉलर प्रति औंस के दायरे तक भी फिसल सकता है।