बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 6 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 6 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 43 मिनट पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 1 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 1 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 1 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 1 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 2 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 2 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 2 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 3 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 3 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 3 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 3 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 4 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 4 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 5 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 5 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 5 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए
खेल

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता

 लखनऊ
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आगामी 4 दिसंबर को नवाबों के शहर लखनऊ स्थित होटल रमाडा में दोनों सात फेरे लेंगे. इस ग्रैंड वेडिंग में राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों समेत देश भर से करीब दो हजार मेहमान शामिल होंगे. शादी की रस्मों का आगाज 3 दिसंबर से ही हो जाएगा, जिसके लिए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के परिवार एक दिन पहले ही वेन्यू पर पहुंच जाएंगे. होटल रमाडा में ही मेहंदी, पूजा और शादी से जुड़ी बाकी सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी। 

इस हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने के लिए VVIP मेहमानों की लंबी लिस्ट तैयार की गई है. क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खास निमंत्रण भेजा गया है. वहीं, प्रिया सरोज ने प्रियंका गांधी के जरिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक अपना न्योता पहुंचाया है। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस समारोह में सपरिवार शिरकत कर सकते हैं. प्रिया सरोज के निमंत्रण पर अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव और बच्चों के भी लखनऊ पहुंचने की पूरी संभावना है।  

इसके अलावा, प्रिया सरोज और उनके पिता तूफानी सरोज की तरफ से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, किंजरापु राम मोहन नायडू और कमलेश पासवान सहित करीब एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों और 90 के आसपास सांसदों व विधायकों को आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

सियासत के अलावा क्रिकेट और मनोरंजन जगत के सितारों का भी जमावड़ा लगेगा. 3 दिसंबर से ही रिंकू के साथी क्रिकेटरों का आना शुरू हो जाएगा. गेस्ट लिस्ट में सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री से सिंगर समर सिंह समेत कई कलाकार भी इस जश्न का हिस्सा बनेंगे. दुल्हन बनने जा रहीं प्रिया सरोज के वेडिंग आउटफिट और ज्वेलरी पर भी खास ध्यान दिया गया है. उन्होंने नई दिल्ली और लखनऊ से अपने परिधानों का खास कलेक्शन तैयार करवाया है, जिसमें वाराणसी की मशहूर बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि जयमाल के वक्त प्रिया अपने क्षेत्र पिंडरा के लोकल मार्केट की ज्वेलरी पहनेंगी, जिसे उनके लहंगे के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कॉम्बिनेशन में स्टाइल किया जाएगा. इसके अलावा, दिल्ली के पीसी ज्वैलर्स और बनारस के मोहम्मद जुबैर से भी गहनों की खरीदारी की गई है. मेहमानों की आवभगत के लिए शाही इंतजाम किए गए हैं. शादी का पूरा मेन्यू पूरी तरह से शाकाहारी रखा गया है, जिसमें वेलकम सूप से लेकर कई तरह के लजीज व्यंजन और खास डेजर्ट शामिल रहेंगे।