बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 7 मिनट पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 7 मिनट पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 25 मिनट पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 34 मिनट पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 1 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 1 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 2 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 2 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 2 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 3 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 4 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 4 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 4 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 5 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 5 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
Chhattisgarh

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति

सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और बारदाने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट अम्बिकापुर...

मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। सुखरी उपार्जन केंद्र में किसान बिपिन राजवाड़े ने पिता के नाम से बेचा धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन और बारदाने की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2026/

डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान विक्रय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मोबाइल के माध्यम से स्वयं तुहंर टोकन ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने, उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसका सकारात्मक उदाहरण आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र में देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत सपना के किसान बिपिन राजवाड़े अपने पिता फूलसाय राजवाड़े के नाम से धान विक्रय करने सुखरी उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए उन्होंने अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन काट लिया था। इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा। उपार्जन केंद्र में बारदाने की भी अच्छी व्यवस्था है और धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

किसान बिपिन राजवाड़े ने बताया कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। वर्तमान में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सीधे सहकारी समिति में धान विक्रय कर रहे हैं। इससे किसानों को बिचौलियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान हुई है।

उन्होंने शासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। मोबाइल से टोकन काटने की सुविधा, बारदाने की उपलब्धता और समिति में व्यवस्थित धान खरीदी से किसानों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया किसानों के हित में इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें है।

10 ग्राम पंचायतों के किसानों को मिल रही सुविधा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुखरी में करीब 979 किसानों का पंजीयन है। समिति के माध्यम से क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें सुखरी, कलापारा, रनपुर खुर्द, रनपुर कला, बांकीपुर, बकिरमा, कोलडीहा, धनगवां, सपना एवं फतेहपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के किसान समिति के माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं।

शासन की किसान हितैषी नीतियों और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। डिजिटल टोकन प्रणाली ने धान विक्रय प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया है। वहीं बिचौलियों की निर्भरता समाप्त होने से किसानों को सीधे शासन की व्यवस्था के माध्यम से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। समाचार क्रमांक 124/2026/लोन्हारे