बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 5 मिनट पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 5 मिनट पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 23 मिनट पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 32 मिनट पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 1 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 1 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 2 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 2 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 2 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 3 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 4 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 4 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 4 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 5 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 5 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
खेल

भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम

भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम

भोपाल 
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में बुधवार, 25 नवंबर को भारत और जापान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम 7 बजे नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लीग चरण में भारत का यह आखिरी मुकाबला है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं और 12-12 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला कर रही हैं। 

भारत ने चीन को 6-2 से हराकर मजबूत किया दावा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चीन को 6-2 से हराया था। इस मैच में दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही क्वार्टर में हैट्रिक लगाई। ललरेमसियामी, नेहा और साक्षी राणा ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने चार लीग मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए 12 अंक हासिल किए। टीम का प्रदर्शन अब तक प्रभावशाली रहा है और जापान के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ियों से इसी लय को जारी रखने की उम्मीद होगी। 

जापान भी जीत की लय में, मलेशिया को 3-1 से हराया
जापान की टीम भी टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है। उसने अपने पिछले मुकाबले में मलेशिया को 3-1 से हराया था। जापान की ओर से निको मारुयामा, हिरोका मुरायामा और ऐ हिरामित्सु ने गोल किए। भारत और जापान दोनों के खाते में चार मैचों के बाद 12-12 अंक हैं। ऐसे में बुधवार का मुकाबला लीग चरण की अंक तालिका में शीर्ष स्थान तय करने के लिहाज से बेहद अहम है। 

जापान से मुकाबला भारतीय टीम के लिए अहम
वर्ल्ड रैंकिंग में भारत सातवें और जापान 11वें स्थान पर है। वहीं एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

जापान की टीम तेज खेल और अनुशासित रक्षापंक्ति के लिए जानी जाती है। भारतीय टीम को उसके खिलाफ आक्रमण के साथ डिफेंस में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

भारत ने लीग चरण में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड और चीन के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। जापान के खिलाफ मैच के साथ भारतीय टीम का लीग चरण पूरा होगा। इसके बाद टीमों की अंक तालिका में स्थिति के आधार पर अगले चरण के मुकाबले तय होंगे।

27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को फाइनल
लीग चरण के बाद 27 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

इसके बाद 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ भोपाल में चल रही 10 दिवसीय महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का समापन होगा।

जीत से सेमीफाइनल से पहले मिलेगी बढ़त
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण में हर टीम को बाकी पांच टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना है। अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले से लीग चरण की अंतिम स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। इसके बाद 27 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 28 नवंबर को कांस्य पदक और फाइनल मुकाबला होगा। 

कहां देखें भारत-जापान का लाइव मैच?
भारत और जापान के बीच मुकाबला बुधवार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 2 पर देख सकते हैं। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

भोपाल में खेले जा रहे इस मुकाबले पर हॉकी प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ लीग चरण समाप्त करना चाहेगी, जबकि जापान भी अपनी अपराजित लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा।