बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 27 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 27 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 28 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 29 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 57 मिनट पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 13 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
व्यापार

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश

मुंबई 
मुंबई एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उन 10 प्रमुख शहरों में शामिल हो गई है, जिन्हें विदेशी निवेशक रियल एस्टेट निवेश के लिए पसंद कर रहे हैं. भारत के रियल एस्टेट बाजार में भी निवेश का रुझान तेजी से बदल रहा है. अब निवेशक केवल ऑफिस प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि होटल, हॉस्पिटैलिटी और अन्य वैकल्पिक प्रॉपर्टी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. कोलियर्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान भारत में हॉस्पिटैलिटी और वैकल्पिक प्रॉपर्टी में निवेश पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6 से 7 गुना तक बढ़ गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विदेशी निवेशकों के पसंदीदा रियल एस्टेट बाजारों में शामिल है. इस सूची में टोक्यो, ओसाका, सिडनी और सिंगापुर जैसे शहर भी हैं. वैश्विक निवेशक अब ऐसे बाजारों की तलाश कर रहे हैं, जहां किराये से होने वाली कमाई बढ़ने और प्रॉपर्टी की गुणवत्ता में सुधार के जरिए बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सके। 

2027 में जोखिम लेकर निवेश करने की तैयारी

कोलियर्स की रिपोर्ट बताती है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रियल एस्टेट निवेश की रणनीति भी बदल रही है. निवेशक अब ऐसी प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें सुधार, विकास या अन्य बदलाव करके उनकी कीमत और कमाई बढ़ाई जा सके. साल 2027 के लिए निवेशकों की कुल प्रस्तावित पूंजी में से 60 फीसदी हिस्सा वैल्यू-ऐड और ऑपर्च्युनिस्टिक निवेश रणनीतियों के लिए रखा गया है। 

भारत में जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान रियल एस्टेट निवेश में ऑफिस प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 37 फीसदी रही. हालांकि, हॉस्पिटैलिटी और वैकल्पिक प्रॉपर्टी में निवेश ने सबसे तेज रफ्तार दिखाई. इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले निवेश 6 से 7 गुना तक बढ़ा है। 

किराये में बढ़ोतरी से रियल एस्टेट बाजार को मिलेगी मजबूती
रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 66 फीसदी निवेशकों का मानना है कि साल 2027 में किराये में बढ़ोतरी का रियल एस्टेट निवेश पर सकारात्मक असर पड़ेगा. वहीं, 53 फीसदी निवेशकों को उम्मीद है कि क्षेत्र की आर्थिक विकास दर बाजार को मजबूती देगी। 

कोलियर्स के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कैपिटल मार्केट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थियो नोवाक ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों के माहौल में निवेशकों के लिए ऐसे बाजारों में अवसर बढ़ेंगे, जहां आर्थिक विकास मजबूत है, प्रॉपर्टी की उपलब्धता सीमित है और किराये पर जगह लेने की मांग बढ़ रही है. ऐसे बाजारों में निवेशकों को अपनी कमाई बढ़ाने के बेहतर मौके मिल सकते हैं। 

रिपोर्ट में डेटा सेंटर सेक्टर से जुड़ा एक अहम रुझान भी सामने आया है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 40 फीसदी निवेशक डेटा सेंटर में निवेश के लिए पावर्ड लैंड को प्राथमिकता दे रहे हैं. पावर्ड लैंड ऐसी जमीन होती है, जहां डेटा सेंटर चलाने के लिए जरूरी बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों. इससे साफ है कि डेटा सेंटर के बढ़ते कारोबार में जमीन के साथ-साथ बिजली और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता भी निवेश का अहम आधार बन रही है।