बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, अभी-अभी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण अभी-अभी जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 30 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 30 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 1 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 1 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 1 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 1 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 1 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 2 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 2 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 3 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 3 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 3 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 3 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 3 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 4 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 5 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन विदेशी पर्यटकों की आमद से बढ़ा उत्साह प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम बनेगा चंदलीडीह रायपुर, 25 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन विदेशी पर्यटकों की आमद से बढ़ा उत्साह

प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम बनेगा चंदलीडीह

रायपुर, 25 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैसर्गिक सुंदरता और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है। प्रकृति, आस्था, संस्कृति और रोमांच के अनूठे संगम के रूप में विकसित हो रहा यह पर्यटन स्थल आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी बनेगा।

जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित किए जा रहे रामनामी इको टूरिज्म का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव किया। विदेशी पर्यटकों की आमद से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

देशी-विदेशी पर्यटकों के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुखद, रोमांचक और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके।

’प्राकृतिक सुंदरता के बीच मिलेगा रोमांचक पर्यटन का आनंद’

रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के साथ ही विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन शिविर और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा जैसी आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध हैं।

पर्यटक जहां जल आधारित रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे, वहीं सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों को करीब से निहार सकेंगे। खुले आसमान के नीचे प्रकृति के बीच रात्रि विश्राम का अनुभव भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रकृति प्रेमियों, रोमांचक पर्यटन के शौकीनों और परिवार के साथ भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए चंदलीडीह एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।

’रामनामी समाज की अनूठी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी दुनिया’

चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की समृद्ध रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और राम नाम को अपने जीवन में आत्मसात करने वाला रामनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है।

रामनामी समुदाय के लोग अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी सरल जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

रामनामी इको टूरिज्म के माध्यम से यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रामनामी समाज की आस्था, जीवनशैली, धार्मिक मान्यताओं और विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। इससे रामनामी समाज की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।

’पर्यटन से समृद्ध होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर’

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदाय की आजीविका को मजबूत बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की नई संभावनाएं विकसित होंगी।

स्थानीय पर्यटन मार्गदर्शक, नौकायन संचालन, पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय खान-पान, हस्तशिल्प एवं अन्य पर्यटन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामुदायिक सहभागिता पर आधारित पर्यटन की यह पहल स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी।

’पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल’

जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और स्थानीय समुदाय की सहभागिता पर आधारित यह पहल सतत पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करेगी। आने वाले समय में चंदलीडीह छत्तीसगढ़ में ग्रामीण, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं रोमांचक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकता है। क्र.-11230/गुलाब/दीपक यादव