बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला अभी-अभी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार अभी-अभी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 30 मिनट पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 30 मिनट पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 45 मिनट पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 45 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 1 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 1 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 1 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 1 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 2 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 2 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 2 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 3 घंटे पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 3 घंटे पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 4 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

रायपुर, 25 नवम्बर 2026 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को धरातल पर साकार कर रही है। योजना के माध्यम से...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रायपुर, 25 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को धरातल पर साकार कर रही है। योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मातृत्व के दौरान आवश्यक पोषण एवं बच्चे की देखभाल में सहयोग दिया जा रहा है। इस योजना से लाभान्वित होकर कोंडागांव जिला मुख्यालय के तहसीलपारा निवासी कंचन तिवारी के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

श्रीमती कंचन बताती हैं कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता दीदी के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जानकारी मिलने के बाद कंचन ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना के लिए आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज जमा किए। इसके फलस्वरूप उन्हें पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने खान-पान एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया।

इसके बाद बच्चे के जन्म पर उन्हें 2,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि मिली। कंचन ने इस राशि का उपयोग अपने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में किया तथा भविष्य में बच्चे के काम आने के लिए कुछ राशि बचाकर भी रखी। वे बताती हैं कि शासन से मिली यह आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और इससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान अपने पोषण तथा बच्चे की देखभाल में मदद मिली।

श्रीमती कंचन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक है। इससे जरूरत के समय आर्थिक सहयोग मिलता है और महिलाएं अपनी तथा अपने बच्चों की बेहतर देखभाल कर पाती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से शासन का उद्देश्य महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।