शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 29 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 29 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 47 मिनट पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा 2 घंटे पहले सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? 2 घंटे पहले जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं? जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला 2 घंटे पहले जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ 2 घंटे पहले ’वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित’ धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण 2 घंटे पहले धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत 2 घंटे पहले दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
राजनीति

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने मनमोहन सिंह की सराहना करने के लिए PM मोदी आभार जताया

नई दिल्ली
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि अच्छे कामों की तारीफ और कमियों को उजागर करने का क्रम चलते रहना चाहिए। उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा पर भी चुटकी ली और उनके द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की सराहना किए जाने पर यह कहते हुए आश्चर्य जताया कि वह कभी किसी की तारीफ नहीं करते। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह और नौ मंत्रियों सहित कुल 68 सदस्य फरवरी से मई महीने के बीच उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

खरगे ने महत्वपूर्ण विधेयकों को जल्दबाजी में पारित किए जाने पर चिंता भी जताई और सदन में उचित चर्चा की मांग की। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को उच्च सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर भी चिंता व्यक्त की। खरगे ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों को निलंबित करके सदन में विधेयक पारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कृपया विधेयकों को जल्दबाजी में पारित न करें।’’ उन्होंने कहा कि विधेयकों पर उचित चर्चा न होने से कानूनों में गलतियों की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें ठीक करने के लिए बाद में संशोधन लाए जा रहे हैं।

खरगे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्यों को विदाई देते हुए मनमोहन सिंह की तारीफ की थी और कहा था कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो उनके योगदान को याद किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक का मनमोहन सिंह का जो कार्यकाल था… वह बहुत ही अच्छा था… उनके काम की उन्होंने जो सराहना की, इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। ऐसे ही चलते रहे… जो काम अच्छे होते हैं उसकी तारीफ करो और जो कमियां होती हैं वह गिनते जाओ।’’

खरगे ने कहा कि मनमोहन सिंह के जमाने में चाहे वह वित्त मंत्री रहे हों या फिर प्रधानमंत्री, देश में बहुत अच्छे काम हुए और वह देश को पटरी पर लेकर आए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मनमोहन सिंह विश्व के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और उनके समय में आज तक की सबसे अधिक विकास दर रही है। खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और सूचना का अधिकार सहित उनके कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न सुधारों को याद करते हुए खरगे ने कहा कि एक प्रेरक व्यक्ति के रुप में उन्होंने जो छाप छोड़ी है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा और आज इसकी तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी की है। मनमोहन सिंह के लिए उन्होंने शेर भी पढ़ा जो इस प्रकार था-‘‘आपकी सोच को आवाज हम देंगे, आपके खौफ को आगाज हम देंगे, आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं, आपके इरादों को परवाज हम देंगे।’’