शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 56 मिनट पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 1 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 1 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 1 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 1 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 12 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 12 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 13 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 14 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 14 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 14 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 14 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 14 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 15 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम
राजनीति

कमलनाथ संपर्क में है और उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें निराधार : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने के एक बाद एक कई संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता अभी भी इन अटकलों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भी कुछ यही कहना है। उन्होंने दावा किया है कमलनाथ उनके संपर्क में है और उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें निराधार हैं। इसी के साथ उन्होंने इशारों ही इशारों में कमलनाथ को कांग्रेस के अहसान भी याद दिला दिए।

उन्होंने कहा, उन्हें कौन सा पद नहीं दिया गया। वह केंद्र में कैबिनेट मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे। मुझे नहीं लगता कि वह पार्टी छोड़कर जाएंगे। दरअसल चर्चा है कि कमलान पहले विधानसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा उन पर फोड़े जाने और फिर राज्यसभा की सीट ना मिलने के कारण कांग्रेस से नाराज हैं और इसी के चलते पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने इशारों ही इशारों उन्हें कांग्रेस के अहसान याद दिलाने की कोशिश की है।  

उन्होंने कहा, मैं लगातार कमलनाथ के संपर्क में हूं। कांग्रेस हाईकमान भी उनके साथ चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा, उनके जैसे व्यक्ति, जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सभी इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, जिन्होंने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया है और कांग्रेस पार्टी के स्तंभ रहे हैं मुझे नहीं लगता कि वो कभी पार्टी का साथ छोड़ेंगे।  दिग्विजय सिंह ने कहा, उन पर सीबीआई, ईडी आईटी का दबाव है लेकिन उनके जैसा व्यक्ति दबाव में आने वाला नहीं है।

उधर कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को भी हवा दे दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा तेरे राम  मेरे राम, तुझमें भी राम, मुझमें भी राम, जय श्री राम। इससे पहले वह भी अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस का नाम हटा चुके हैं।