मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 1 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 2 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 2 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 2 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 2 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 3 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 14 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 14 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 15 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 15 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राजनीति

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया, 3 नये चेहरे हो सकते है मैदान में

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चारों लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर लिया है। भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित बैठक में चारों सीटों पर टिकट दावेदारों के नामों पर मुहर लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार, प्रदेश भाजपा ने हमीरपुर को छोड़कर अन्य तीनों लोकसभा सीटों से चार दावेदारों का पैनल फाइनल किया है। इस सूची को हाईकमान के पास भेज दिया गया है। अब भाजपा का संसदीय बोर्ड चारों सीटों के लिए नाम फाइनल करेगा। माना जा रहा है कि तीन सीटों पर भाजपा नए चेहरों को उतार सकती है।

मंडी सीट से चार चेहरे
एक सीट पर महिला नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, अजय राणा, बिहारी लाल और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के नाम तय किए हैं।

शिमला सीट से इन नामों की चर्चा
शिमला लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री राजीव सैहजल, कुसुम सदरेट और शशि बाला का नाम फाइनल हुआ है।

कांगड़ा से इन्हें मिल सकता है मौका
कांगड़ा लोकसभा सीट से त्रिलोक कपूर, विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और राजीव भारद्वाज का नाम पैनल में शामिल किया गया है।

हमीरपुर से अनुराग को फिर मौका
हमीरपुर सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दोबारा चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। फिर भी इस सीट पर सुरेश चंदेल का नाम भी पैनल में रखा गया है।

विधायकों को नहीं छेड़ेगी भाजपा
जानकारी के मुताबिक, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भाजपा लोकसभा चुनाव में ज्यादा सिटिंग विधायकों को उम्मीदवार नहीं बनाएगी। प्रदेश की सतारूढ कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश भाजपा के आला नेताओं का यह मत है कि सिटिंग विधायक को यदि उम्मीदवार बनाया गया, तो उसके जीतने की सूरत में उस विधानसभा हल्के में उपचुनाव होंगे।

नए चेहरों को उतारने की तैयारी
भाजपा मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर उपचुनाव से बचेगी। इसे देखते हुए चारों लोकसभा सीटों पर केवल एक सिटिंग विधायक जयराम ठाकुर का ही नाम पैनल में शामिल किया गया है। चारों सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल तय करने में जातिगत एवं अन्य सियासी समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। इस बात की संभावना है कि कांगड़ा, मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर भाजपा नए उम्मीदवार उतार सकती है। 15 मार्च तक प्रदेश की चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद है। वर्तमान में मंडी लोकसभा सीट को छोड़कर अन्य तीन सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।