शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 1 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 4 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 4 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 5 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

छिंदवाड़ा में हुई बैठक में फैसला, लोकसभा चुनाव के लिए नकुलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

 छिंदवाड़ा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी भले ही अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। लेकिन,  छिंदवाड़ा में नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में तमाम पर्यवेक्षकों के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही यह कहा गया कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है।

कांग्रेस में जाने के अटकलों के बीच हुई बैठक
बता दें की पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी लगातार जोर पकड़ रही है। पिछले दिनों कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा के दौरान इन अटकलों खारिज किया था। इन सब चर्चा के बीच छिंदवाड़ा में बैठक कर नकुलनाथ को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। हालांकि,  AICC की ओर से इस तरह कोई घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि सीएम मोहन यादव समेत भाजपा नेताओं के साथ कमलनाथ की फोटो सामने आने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, इस मुलाकात को  शिष्टाचार भेंट बताया गया था। लेकिन, अब भी इस तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए ही नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति न रहे।

छिंदवाड़ा से लड़ सकते हैं शिवराज सिंह

हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा की जिन छह संसदीय सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई, उनमें कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव जीता है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी लोकसभा चुनाव लड़ाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का परचम फहराने के लिए शिवराज सिंह को प्रत्याशी बनाया जाए।
कौन है छिंदवाड़ा का वर्तमान सांसद?

कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ फिलहाल यहां से सांसद हैं। कमल नाथ की पत्नी अलका नाथ भी छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नकुल नाथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं। यहां की जनता ने कांग्रेस को कभी निराश नहीं किया। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से तीन सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी सातों सीटें जीती थीं।
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को छोड़कर भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के नकुल नाथ को 54,7305 (47.06%) वोट मिले थे। वहीं नकुल नाथ से हारने वाले भाजपा उम्मीदवार नाथन शाह को 5.09 लाख वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे स्थान पर ABGP पार्टी के मनमोहन शाह बट्टी थे।
छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कितनी विधानसभाएं?

इस संसदीय क्षेत्र में छिंदवाड़ा, परासिया, सौंसर, पांढुर्णा, जुन्नारदेव, चौरई और अमरवाड़ा समेत सात विधानसभाएं शामिल हैं। छिंदवाड़ा में कुल 15,12,369 मतदाता हैं। जिनमें से पुरुष मतदाता -7,71,601, महिला मतदाता- 7,40,740 और थर्ड जेंडर के 28 वोटर्स हैं।

जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के आधार पर छिंदवाड़ा की संसदीय सीट के समीकरण की बात करें तो यहां लगभग 11.1% (167,085) अनुसूचित जाति के वोटर्स हैं। वहीं, सीट पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी 36.2% (544,907) है। साथ ही मुस्लिम मतदाता 4.7% (71,152) हैं। इस सीट पर ग्रामीण मतदाता 75.3% (1,133,466) और शहरी मतदाता 24.7% (371,801) हैं।