शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 56 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

आंध्र में जगन मोहन या चंद्रबाबू, किसके साथ BJP का गठबंधन? मंथन जारी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मुलाकात हुई। भाजपा इस राज्य में अभी तक गठबंधन के लिए साथी नहीं ढूंढ पाई है। राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) दोस्ती के लिए इच्छुक है। वहीं, मुख्य विपक्ष तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को भी उम्मीद है कि उसका एनडीए में दोबारा स्वागत किया जाएगा।

जगन मोहन रेड्डी ने नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की थी।

रेड्डी की भाजपा नेताओं से मुलाकात पर चंद्रबाबू नायडू की करीबी नजर जरूर बनी होगी। वह बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों संकेत दिया था कि भाजपा ने आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए टीडीपी और उसकी सहयोगी जन सेना पार्टी (जेएसपी) के साथ एक समझौता किया है।

हालांकि, अब जगनमोहन रेड्डी की मुलाकात ने अटकलों को जन्म दे दिया है। आपको बता दें कि वाईएसआरसीपी ने लगभग हर महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्र में भाजपा को संसद में समर्थन दिया है। माना जाता है कि वाईएसआरसीपी को राज्य में अल्पसंख्यकों का समर्थन प्राप्त है। इसलिए वह इस बात से सावधान है कि गठबंधन राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में उसकी संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।

जगन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह चाहते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में न आए। सूत्रों का कहना कि उनकी बात बीजेपी को अच्छी नहीं लगी। माना जाता है कि पिछले सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के बीच कथित कौशल विकास निगम घोटाले में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी भी बीजेपी को पसंद नहीं आई है।

वाईएसआरसीपी भाजपा के साथ आने को इच्छुक है। उसके नेताओं ने कहा कि पार्टी भाजपा के खिलाफ हमला नहीं करेगी, भले ही वह अंततः टीडीपी-जेएसपी के साथ गठबंधन कर ले। उन्होन कहा, “हमें भाजपा पर हमला क्यों करना चाहिए? हमारी एक समान दूरी की नीति है।''

जगन को भी केंद्रीय एजेंसियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कम से कम दो मौजूदा सांसद भाजपा के साथ आने के लिए चर्चा कर रहे हैं। दो सांसदों ने हाल ही में पार्टी छोड़ दी है। उनमें रघु राम कृष्ण राजू (नरसापुरम) और लावु श्री कृष्ण देवरायलु (नरसारावपेट) शामिल हैं।

टीडीपी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ पांच से छह सीटें साझा करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा अपने सिंबर पर अधिकतम सीटें जीतने की इच्छुक है। उसने अधिक सीटों की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही है और अब सीटों के बंटवारे पर आगे चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि नायडू सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसलिए वह अधिक समझौता करने के लिए तैयार हैं। वह भाजपा नेतृत्व का विश्वास और समर्थन हासिल करना चाहते हैं।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इसमें सिर्फ अपनी जीत देख रहा है, क्योंकि वाईएसआरसीपी के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध और टीडीपी-जेएसपी के साथ आधिकारिक गठबंधन आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से कम से कम कुछ सीटों पर भगवा पार्टी के लिए जीत सुनिश्चित करेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 22 सीटें और टीडीपी ने 3 सीटें जीती थीं।

प्रदेश भाजपा को गठबंधन को लेकर आपत्ति है। राज्य के कई नेताओं का मानना है कि भाजपा के लिए अपने कैडर को मजबूत करने और दक्षिणी राज्य में अपनी जड़ें फैलाने के लिए अकेले चुनाव लड़ना बेहतर है।