सीआरपीएफ ने नक्सल इलाके में बांटा सेनेटाईजर व मास्क

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

एक और जहां सीआरपीएफ नक्सल मोर्च पर लड़ाई लड़ रही है ठीक दूसरी और कोरोना की लड़ाई में भी मदद कर रहे है। सीआरपीएफ 226 बटालियन ने नक्सल प्रभावित इलाके में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कोरोनो को लेकर जागरूक करने के साथ-साथ सेनेटाईजर व मास्क का वितरण किया। इस दौरान जवानों ने गांव को सेनेटाईज भी किया।

जिले के कुकानार इलाके के मुडम गांव मंें सीआरपीएफ 226 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को शोसल डिस्टेंस में बैठाया गया। पहले जवानों ने ग्रामीणों को कोरोना बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद बचाव व सावधानी को लेकर जानकारी दी। इसके अलावा लाक डाउन के नियमों और उसके पालन पर भी बताया गया। साथ ही सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अशोक कुमार के द्वारा ग्रामीणों को सेनेटाईजर, मास्क डिटोल व अन्य सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम के बाद जवानों ने पूरे गांव में सेनेटाईजर का छिड़काव भी किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान व अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!