कोरोना अपडेट : ब्रिटेन से लौटी एक और युवती निकली पाजिटिव… एम्स में किया गया दाखिल… छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित 9… दो स्वस्थ होकर लौटे…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में कोविड—19 से संक्रमित एक और प्रभावित मरीज़ मिला है। रायपुर निवासी इस युव​ती के बारे में बताया जा रहा है कि इसने भी ब्रिटेन से देश में लौटी थी। उल्लेखनीय है कि विदेश से आए सभी ​निवासी फिलहाल क्वैंरटाइन में रखे गए हैं।

नियमित जांच और पड़ताल के बाद जैसे ही संक्रमण की पुष्टि हो रही है उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। शाम को टेस्ट के बाद पॉज़िटिव पाए गए मरीज़ के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। साथ ही यह भी सुखद खबर है कि इसमें से दो स्वस्थ्य होकर लौट गए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरबा से कल पाजिटिव संक्रमित को​रो​ना पीड़ित को आज ही एम्स में दाखिल करवाया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!