रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 5 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 5 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 5 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 5 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 6 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 6 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 6 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 9 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा-200 से भी नीचे सिमट जाएगी बीजेपी

नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। खरगे ने कहाकि मोदी सरकार 2024 के आम चुनाव को लेकर भले ही बहुत आत्मविश्वास जता रही है लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वही हाल होना हैं जो 2003 04 के आम चुनाव में उसके ‘इंडिया शाइनिंग' नारे का हुआ था।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘मोदीजी दुनिया भर के हर विषय पर चर्चा करते हैं लेकिन कभी आपने सुना कि महंगाई, बेरोज़गारी, अमीर और ग़रीब की बढ़ती खाई, किसानों की आमदनी पर कोई चर्चा हुई। मोदी सरकार का 2024 के चुनाव में वही हाल होगा जो 2003-04 में ‘इंडिया शाईिंनग' नारे का हुआ था। भाजपा 200 से भी नीचे सिमट जाएगी।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के चुनाव के लिए देश के सामने पांच न्याय और 25 गारंटी का एजेंडा रखा है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।
 
युवा न्याय में हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की और एक लाख रुपए सालाना स्टाइपैंड मिलेगा जबकि नारी न्याय में गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख की मदद देंगे। किसान न्याय में किसानों की कर्ज माफ कर एएसपी की कानूनी गारंटी देंगे।श्रमिक न्याय में मनरेगा में 400 रुपए रोज न्यूनतम मजदूरी मिलेगी और हिस्सेदारी न्याय के तहत सामाजिक, आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति औऱ हर वर्ग की गिनती या जातीय जनगणना होगी।''

खरगे ने कहा, ‘‘पांच अप्रैल को मोदीजी ने राजस्थान में कहा कि 10 सालों में उन्होंने विकसित भारत की नींव रख दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। जिस व्यक्ति ने 10 सालों में देश को तबाह और बर्बाद किया वो विकसित भारत की नींव रखने की बात कर रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस समय भी भाजपा के लोग आपको असली मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। कोई संविधान बदलने की बात कर रहा है, कोई कुछ और।

चुनावी बांड्स से अकेले 56 प्रतिशत पैसा भाजपा ने लिया। नकद कितना लिया, वे ही जानें। पर धमकी देकर, डरा कर धन इकट्ठा करते हैं और खुद को दूध का धुला बताते हैं, ये दोहरा चरित्र इनका है। वे दिन रात भ्रष्टाचार हटाने की बात करते रहते हैं पर हकीकत ये है कि जिन 25 नेताओं पर खुद मोदीजी ने आरोप लगाया था, उन्हें भाजपा में शामिल कर 23 को क्लीन चिट भी दे दी। राजस्थान के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि ऊंट की चोरी चुपके-चुपके नहीं हो सकती। लेकिन मोदीजी के पास ये कला भी है। उनकी नैतिकता पर ये कहावत फिट बैठती है ‘मुंह में राम बगल में छूरी।'