सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने और अनावश्यक बाहर घूमने पर तीन के ख़िलाफ़ करवाई…

  • इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

पिछले एक सप्ताह से पुलिस लोगो को समझाइश दे रही थी कि घरों से बिना काम के बाहर ना निकले। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगो से अपील कर रहे है कि घरों में रहे लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जिन ना तो अपील काम आ रही है और ना ही समझाइश ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस सख्त हुई है।

जिला मुख्यालय में तीन लोगों के खिलाफ सख्त करवाई की गई। जिसमें तीनो के खिलाफ सुकमा थाना में एफआईआर दर्ज की गई और न्यायालय में पेश किया गया।

थाना प्रभारी एके नाग ने बताया कि पुलिस लगातार समझाइश दे रही थी उसके बावजूद लोग बिना काम के बाहर घूम रहे थे ऐसे तीन के खिलाफ करवाई की गई है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!