रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत अभी-अभी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप अभी-अभी सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 1 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 33 मिनट पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 5 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू

अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को दिलाई गई 42 हजार 960 रुपए की बकाया मजदूरी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई सुनिश्चित, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार रायपुर, 29 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के...

छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को दिलाई गई 42 हजार 960 रुपए की बकाया मजदूरी

श्रमिकों की सकुशल घर वापसी हुई सुनिश्चित, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

रायपुर, 29 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रशासन की त्वरित पहल से कर्नाटक के बेलगावी जिले में मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण फंसे छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया है। प्रशासन के प्रभावी हस्तक्षेप एवं अंतर्राज्यीय समन्वय से श्रमिकों को उनकी संपूर्ण बकाया मजदूरी 42 हजार 960 रुपए का भुगतान भी कराया गया।

मोहला थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ क्षेत्र के छत्तीसगढ़ के 21 एवं महाराष्ट्र के 4 श्रमिक कर्नाटक के बेलगावी जिले के कित्तूर तालुका में गन्ना कटाई के लिए गए थे। कार्य पूर्ण करने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं होने से श्रमिक वहां फंस गए थे। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए।

विशेष रेस्क्यू दल भेजकर श्रमिकों को दिलाई बकाया मजदूरी

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष अंतर्राज्यीय रेस्क्यू दल गठित कर कर्नाटक रवाना किया गया। रेस्क्यू दल ने 27 नवंबर को बेलगावी जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से कित्तूर तालुका के ग्राम शिवनूर में पहुंचकर सभी 25 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। संयुक्त टीम ने संबंधित खेत मालिक से श्रमिकों के कार्य दिवसों की गणना के आधार पर कित्तूर पुलिस थाना परिसर में ही संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान कराया।

सुरक्षित लौटे श्रमिकों का किया गया आत्मीय स्वागत

कर्नाटक से सकुशल मोहला पहुंचे श्रमिकों का अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने आत्मीय स्वागत कर उनका हालचाल जाना। श्रमिकों ने अपनी सुरक्षित वापसी एवं बकाया मजदूरी का भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के जिला प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय से संचालित यह अभियान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है।

11412/जयन्त /ओम/गोपाल