रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 31 मिनट पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 51 मिनट पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज
अंतरराष्ट्रीय

शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार

शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार

नई दिल्ली
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने का एलान किया है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस को पता चला है कि वह जमीन के रास्ते बांग्लादेश में प्रवेश करने के विकल्प पर विचार कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की अवामी लीग के नेताओं और शेख हसीना के समर्थकों ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा से लगी सीमा पर प्रवेश के कुछ रास्तों का जायजा लिया है।

जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, उनमें पेट्रापोल-बेनापोल सीमा चौकी भी शामिल है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित पेट्रापोल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा स्थल बंदरगाह है। यह दोनों देशों के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही का एक प्रमुख केंद्र है। वहीं, बेनापोल बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्थल बंदरगाह है।

सूत्रों ने बताया कि वैध पासपोर्ट के बिना शेख हसीना के लिए विमान से यात्रा करना संभव नहीं होगा। इसलिए सड़क मार्ग से बांग्लादेश लौटने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। शेख हसीना का राजनयिक पासपोर्ट 22 अगस्त 2024 को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 16 फरवरी 2025 को उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र भी रद्द कर दिया गया। नौ नवंबर को लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स में शेख हसीना के वकीलों ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को पत्र लिखकर नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी।

इससे पहले शेख हसीना ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार से उन्हें ढाका वापस लाने के लिए दिल्ली में विमान भेजने को कहा था। बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। इस पर बांग्लादेश सरकार ने जवाब दिया था कि उन्हें ‘हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है।’

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख मुद्दा बना दिया है। इस वजह से भारत के सामने कूटनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। भारत ने कहा है कि प्रत्यर्पण कानूनी मामला है और इस पर कानून के मुताबिक फैसला लिया जाएगा। वहीं, शेख हसीना ने कहा है कि वह स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटने को तैयार हैं और इसके लिए प्रत्यर्पण की जरूरत नहीं है।

क्यों चुना 16 दिसंबर का दिन
शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए 16 दिसंबर की तारीख चुनी है। इस दिन का देश के राजनीतिक और ऐतिहासिक इतिहास में खास महत्व है। बांग्लादेश में इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1971 के मुक्ति संग्राम का अंत हुआ था। उस समय पूर्वी पाकिस्तान में तैनात पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सशस्त्र बलों और मुक्ति वाहिनी की संयुक्त कमान के सामने आत्मसमर्पण किया था।

पांच अगस्त 2024 को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं। इस साल पांच अगस्त को अपनी सरकार गिरने की दूसरी बरसी पर उन्होंने स्वदेश लौटने की मंशा जाहिर की थी।

दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की शेख हसीना की घोषणा के बाद से पिछले कुछ हफ्तों में वहां राजनीतिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इस दौरान अवामी लीग के समर्थकों और सत्तारूढ़ बीएनपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई हैं।

भारत और बांग्लादेश के लिए कूटनीतिक परीक्षा की घड़ी
शेख हसीना की भारत में मौजूदगी बांग्लादेश के लिए लंबे समय से विवाद का मुद्दा रही है। बांग्लादेश सरकार ने उनके प्रत्यर्पण को भारत के साथ संबंधों का प्रमुख मुद्दा बना रखा है। दोनों देश आपसी रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हसीना की बांग्लादेश लौटने की योजना ने ढाका और नई दिल्ली, दोनों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

इससे पहले नवंबर के अंत से दिसंबर के आखिरी दिनों के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, अब उनका यह दौरा होने की संभावना कम है।

बांग्लादेश की एक कोर्ट ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पूर्व डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी केएम शखावत मून और दो अन्य को एंटी टेररिज्म एक्स केस में जेल भेज दिया है। बांग्लादेश का अखबार डेली स्टार के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अगले महीने भारत से शेख हसीना के वापसी के प्लान से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।