रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत अभी-अभी बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 47 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
Chhattisgarh

बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू के प्रयासों से मजबूत होगी शहरी अधोसंरचना, सड़क-नाली व सामुदायिक भवनों का होगा विस्तार रायपुर, 29 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के...

बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू के प्रयासों से मजबूत होगी शहरी अधोसंरचना, सड़क-नाली व सामुदायिक भवनों का होगा विस्तार

रायपुर, 29 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री श्री साव और स्थानीय विधायक मोतीलाल साहू के विशेष प्रयासों से बीरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 53 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 94 लाख 4 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से इन कार्यों के मंजूरी आदेश जारी किए गए हैं। स्वीकृत राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवॉल, तालाबों में पचरी और शेड का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा जल निकासी की व्यवस्था में सुधार आएगा।

वार्डवार प्रमुख स्वीकृत कार्य वार्ड क्रमांक-1 व 2 में कबीर कुटी उरला में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 9.80 लाख रुपए तथा बाजार चौक उरला में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-3 में सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड-5 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.09 लाख रुपए तथा वार्ड-6 में सड़क व नाली निर्माण के लिए 8.40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

वार्ड-7 में सड़क, नाली व जर्जर सामुदायिक भवन के नवनिर्माण सहित तीन कार्यों के लिए 22.80 लाख रुपए, वार्ड-8 में बंधवा तालाब अछोली में शेड, पचरी व सीसी रोड सहित चार कार्यों के लिए 31 लाख रुपए तथा वार्ड-9 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 62.52 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

वार्ड-14 में रावांभाठा मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल व शीतला तालाब में शेड निर्माण के लिए 24.80 लाख रुपए, वार्ड-16 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.67 लाख रुपए तथा वार्ड-17 में सामुदायिक भवन व सीसी रोड के लिए 17.48 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-18 में सड़क, नाली, शेड व पचरी सहित दस कार्यों के लिए सर्वाधिक 85.69 लाख रुपए तथा वार्ड-19 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 56.16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड-20 में सीसी रोड के लिए 3.21 लाख रुपए, वार्ड-22 में दो सीसी रोड के लिए 6.42 लाख रुपए, वार्ड-27 में सामुदायिक भवन के लिए 9.80 लाख रुपए, वार्ड-28 में व्यास तालाब में पचरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा वार्ड-38 में शीतला तालाब पार से ओम नेशनल स्कूल होते हुए मुख्य मार्ग तक नाली निर्माण के लिए 13.20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में शासन के तय नियमों व मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।