रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र अभी-अभी सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में
Chhattisgarh

सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, 29 नवंबर...

सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान

त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 29 नवंबर 2026/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सहज, सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन का सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसकी एक सुखद तस्वीर बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड में देखने को मिली, जहां आईआईटी में प्रवेश के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर छात्रा गीतांजलि साहू को महज एक घंटे के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

बेमेतरा जिले की बेरला तहसील अंतर्गत ग्राम आनंदगांव निवासी नगनारायण साहू की पुत्री गीतांजलि साहू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उच्च शिक्षा के अपने सपने को साकार करने की दिशा में यह दस्तावेज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए गीतांजलि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बेरला पहुंचीं और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। महज एक घंटे के भीतर गीतांजलि को केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इतनी कम अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने से गीतांजलि की चिंता दूर हुई और उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की राह आसान हो गई।

गीतांजलि साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से इतनी कम अवधि में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होना उनके लिए बेहद सुविधाजनक और राहत भरा अनुभव रहा। समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से अब उन्हें आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु पोर्टल शासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही समय और श्रम की बचत होने के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बना रही है। शासन की इस पहल का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को मिल रहा है।

गीतांजलि साहू को महज एक घंटे में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि संवेदनशील शासन और आधुनिक तकनीक का समन्वय किस प्रकार युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक बन सकता है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

11396 / दीपक