रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर अभी-अभी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत अभी-अभी तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 1 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 2 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 5 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 6 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 7 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु
Chhattisgarh

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

184 बच्चों की हृदय जांच, 13 बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की हुई पहचान 120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी सहित 877 हितग्राही हुए लाभान्वित रायपुर, 29 नवंबर 2026 प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। 184 बच्चों की हृदय जांच, 13 बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की हुई पहचान

120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी सहित 877 हितग्राही हुए लाभान्वित

रायपुर, 29 नवंबर 2026

प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों सहित आम नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 877 हितग्राही स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए।

184 बच्चों की हुई इको जांच, 13 में हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान

मेगा स्वास्थ्य शिविर में सत्य साईं हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की गई। अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश एवं डॉ. निखिल तथा उनकी टीम द्वारा 184 बच्चों की इको जांच की गई, जिनमें 13 बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के संबंध में अभिभावकों को जागरूक किया।

120 गर्भवती माताओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी

शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए 139 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि तिवारी द्वारा सोनोग्राफी सेवाएं प्रदान की गईं। गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण एवं सुरक्षित प्रसव के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

23 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान, 126 प्रयोगशाला जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्थि रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, टीबी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान 52 लोगों की नेत्र जांच में 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इसके अलावा 126 प्रयोगशाला जांच, 60 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे जांच, 11 लोगों की अस्थि रोग जांच तथा 14 लोगों की दंत रोग जांच की गई। सामान्य ओपीडी में 385 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

वनांचलवासियों को घर के निकट मिलीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल से वनांचलवासियों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त हुईं। स्वास्थ्य शिविर से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान करने के साथ ही ग्रामीणों को जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूरस्थ शहरों तक जाने की परेशानी से राहत मिली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार तुर्रे ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर के सफल आयोजन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रूपेश साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार के प्रभारी वीरेंद्र पालके सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।