District Sukma

Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

शबरी नदी में डूबने से महिला की मौत…मौके पर पहुँची पुलिस…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा शबरी नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। ये महिला नदी पार कर रही थी। वही तैरती लाश को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस ने उक्त महिला की जानकारी जुटाने में लग गई। केरलापाल थानाक्षेत्र स्थित चिकपाल गांव के समीप उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक औरत की लाश नदी में तैरती हुई मिली। आसपास के ग्रामीणों ने महिला के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

उम्मीद नही थी कि इतनी जल्दी हमारी फरियाद सुन ली जाएगी… हैदराबाद से लौटी छात्राओं ने मंत्री व सांसद को दिया धन्यवाद…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा। हैदराबाद में नर्सिंग में पढ़ाई कर रही बस्तर के विभिन्न जिलों की छात्राओं ने कहा कि हमने मंत्री कवासी लखमा व सांसद दीपक बेज से घर लौटने की फरियाद की थी। जिसे एक सप्ताह भी पूरा नही हुआ और हमे लाने के लिए बस भेज दी गई जिसकी उम्मीद नही थी। हमे घर तक पहुचाने के लिए धन्यवाद। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे हैदराबाद से 32 छात्राओं को लेकर बस सुकमा पहुँची। जिला मुख्यालय स्थित कन्या आश्रम में उन छात्राओं को रखा गया। जहां छात्राओं को

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

भाजपा ने किया पत्रकारों का सम्मान…कहा जनता को जागरूक करने का काम किया…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा। कोरोना काल मे जनता के बीच जाकर जागरूकता का काम हो या फिर जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना हो यह बेहतर ढंग से सुकमा जिले के पत्रकारों ने काम किया है उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने कहा। आज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत माता छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय के पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान हूँगाराम मरकाम, सोयम मुक्का, विनोद बेस,

Read More
D-Bastar DivisionDistrict SukmaState News

नक्सल मोर्च पर तैनात जवानों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम…कोबरा 206 ने बुर्कापाल में रखा था आयोजन…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा। ऐसे कई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षा बल के जवानों पर आपस में तालमेल की कमी देखी गई है कई बार तो ये बाते खुलकर भी सामने आई है कि तालमेल की कमी के कारण जवानों को नुकशान भी हुआ है। नक्सल मोर्च पर हमेशा अधिकारियोें के बीच बैठके होती रहती है। लेकिन भारत सरकार के निर्देश के बाद अब नक्सल इलाकों में स्थित कैम्पों में सभी फोर्स के जवानों के बीच तालमेल बनाने के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

नर्सिंग की छात्राओं को लाने बस रवाना…नपा अध्यक्ष ने दिखाई हरि झंडी…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा। हैदराबाद में नर्सिंग कालेज की पढ़ाई करने गई छात्राओं को लाने के लिए बस को रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। आज जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका के सामने से बस को हरी झंडी दिखाई गई। उससे पहले बस को पूरी तरह सेनेटाइज किया गया। उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू व उपाध्यक्ष आयशा बेगम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। ये बस हैदराबाद में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं को लाने रवाना

Read More
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

अचानक बढ़ा शबरी नदी का जलस्तर…ट्रेक्टर ट्राली फंसी..

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा। पिछले दो दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारीश हो रही है हालांकि आज मौसम सुबह से ही साफ है। उसके बावजूद शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके चलते कोंटा में रेत खदान में रेती भरने गया ट्रेक्टर पानी में फंस गया। और देखते ही देखते ट्राली को चारों और से नदी के पानी ने घेर दिया। आज सुबह रेती के लिए कुछ मजदूर व टेªेक्टर कोंटा स्थित रेत खदान गए। वहां पर टेªक्टर को रेत भरने के लिए खदान में उतारा गया।

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यह आदगुड़ा गांव…..

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा। भले ही विकास को लेकर सरकारे लाख दावे कर रही हो लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है। आज भी जिले में ऐसे कई गांव है जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऐसा ही गांव है आदगुड़ा जहां पहुंचने के लिए सड़क तो है लेकिन वो भी जर्जर आलम यह है कि पाईप पुल के नीचे से पाईप ही गायब हो गए है बारीश में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही गांव में पीने के लिए नलकूप तो है लेकिन 6 में से

Read More
D-Bastar DivisionDistrict SukmaGovernment

बालश्रम की रोकथाम के लिए नागरिक का जागरूक होना आवश्यक…रोकथाम हेतु चलाया जा रहा सघन अभियान…

इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा। कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ‘‘बालश्रम’’ के प्रभावी रोकथाम हेतु सुकमा जिले में 12 जून से 19 जून तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम निर्धारित कार्ययोजना अनुसार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इन क्षेत्रों में सुकमा, छिन्दगढ़, तोंगपाल, कोंटा एवं दोरनापाल सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस दिवस मनाया जाता है। बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

हाट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत…डुब्बाटोटा कैम्प में था पदस्थ…

इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा। देर रात को डुब्बाटोटा कैम्प पदस्थ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीआरपीएफ 150 में यह जवान पदस्थ था। खबर की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 150 डुब्बाटोटा केम्प में देर रात अचानक ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल हेमता कुमार उम्र 40 वर्ष के सीने में दर्द हुआ। कैम्प के ही स्थानीय डॉक्टरों ने जवान की जांच की। उसके बाद जवान को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान हेमंता कुमार मूलतः कर्नाटक का निवासी

Read More
D-Bastar DivisionDistrict Sukma

रखा गया स्पंदन कार्यक्रम… एसपी शलभ सिन्हा ने लगाया दरबार… सुनी समस्याएं…

इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा। पूरे प्रदेश में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका आयोजन सुकमा में भी रखा गया था। जहां एसपी शलभ सिन्हा ने जनरल परेड की सलामी ली। और दरबार लगाकर जवानों की समस्याओं से रुबरु हुए। आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के निर्देशानुसार प्रारंभ किये गये “ स्पंदन ” कार्यक्रम के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन सुकमा में ”जनरल परेड“ की सलामी ली गई। सलामी उपरान्त एस. पी. सर ने दरबार लगाकर अधिकारी

Read More