शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 1 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 1 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 1 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 1 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 2 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 2 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 3 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 3 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 3 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 5 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 5 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 6 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

कांग्रेस का न्याय पत्र आते ही भाजपा ने उस पर तीखा हमला बोला, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेश की तस्वीरें छापी गई

नई दिल्ली
कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसमें 5 न्याय देने का वादा किया है और उसके तहत 25 गारंटियों का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस का न्याय पत्र आते ही भाजपा ने उस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेश की तस्वीरें छापी गई हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वाटर मैनेजमेंट के नाम पर जो तस्वीर छापी गई है, वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में बहने वाली बफैलो नदी की है। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल भी पूछा कि यह तो एक यक्ष प्रश्न बन जाएगा कि ऐसा किसने किया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले तो यही एक सवाल था कि कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड के अकाउंट से किसने ट्वीट कर दिया। अब कांग्रेस यह कैसे पता लगाएगी कि उसके घोषणा पत्र में किसने विदेश की तस्वीरें छाप दीं और किसने भेजी थीं। इसके आगे त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में राहुल गांधी की पसंदीदा जगह थाईलैंड की तस्वीर भी पर्यावरण सेक्शन में छपी है। आखिर यह पूरा मेनिफेस्टो किसने तैयार किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के वादों पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग महंगाई कम करने का वादा कर रहे हैं, जो भारत के राज में सबसे कम है।
 

कांग्रेस के दौर में तो महंगाई की दर 26 फीसदी तक हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम न्याय पत्र रखा है। इसका मतलब उसने मान लिया है कि अब तक अन्याय हो रहा था, जबकि उसकी ही सरकारें आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक रही हैं। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच आप देख सकते हैं कि वह पर्सनल लॉ को वरीयता देना चाहती है। उन्होंने कहा कि इनसे उम्मीद भी क्या हो सकती है। जब सुप्रीम कोर्ट के फैसले को इन्होंने पलटकर शरिया को तरजीह दे दी थी तो फिर यह क्या चीज है। दरअसल त्रिवेदी इसके जरिए शाहबानो केस का जिक्र कर रहे थे, जब राजीव गांधी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही संसद से कानून बनाकर पलट दिया था।