रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 4 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 5 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 5 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 5 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 6 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 6 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 6 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 6 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 6 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 6 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 7 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 7 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 7 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 8 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 9 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 9 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 9 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 10 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

टिकट घोषित होते ही कांग्रेस में भड़का आक्रोश

ग्वालियर
टिकट वितरण को लेकर लंबे समय तक खींचतान में उलझी रही कांग्रेस में ग्वालियर और मुरैना से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही पार्टी के इस निर्णय का सरेआम विरोध भी शुरु हो गया है। यह मामला कांग्रेस की अंदरुनी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बीते रोज टिकट वितरण के बाद भड़के आक्रोश के बाद इसको लेकर प्रदेश नेतृत्व तक शिकवे-शिकायतों पहुंचने का सिलसिला जारी है।

ऐसे में चुनाव से पहले ही कांग्रेस की मुश्कि लें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामला इसलिए भी गंभीर है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष और विधायक तक शामिल हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारियों से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के इस नर्णय पर आपत्तियां जताते हुए कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब कांग्रेस नेतृत्व के सामने पहले तो इन मुश्किल हालातों से पार पारे की बड़ी चुनौती पैदा हो गई है।

चुनाव से पहले अंचल की दो लोकसभा सीटों पर पैदा हुए इन चिंताजनक हालातों में कांग्रेस की लिए फिलहाल तो सबसे बड़ी चुनौती टिकिट वितरण को लेकर पैदा हुए आक्रोश को ठंडा करना है। इसके बाद ही पार्टी सही मायने में इलेक्शन मोड पर आ पाएगी। इस बीच ऐसे हलातों से सबसे बुरा असर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मनोबल पर पड़ता दिखाई दे रहा है जो चुनावी समर के लिहाज से कतई अच्छा संकेत नहीं है। वहीं प्रत्याशियों के चुनाव अभियान पर भी इसका बुरा असर पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

ग्वालियर में जिलाध्यक्ष ने दी इस्तीफे की धमकी
लोकसभा के लिए पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का टिकट तय होते ही इसका विरोध शुरु हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने उनका टिकट फाइनल होते ही अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दे दी है। अपने घर पर कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया है जो कभी कांग्रेस कार्यालय की सीढ़ी नहीं चढ़ता, पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होता। इस मामले में मैने पार्टी आलाकमान को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। साथ ही यह भी कहा कि मैं अपनी बात से पलटने वालों में से नहीं हूं। हालांकि यह उनकी पुरानी आदत भी रही है। वहीं इस मामले के तूल पकड़ते ही उन्होंने अब इससे किनारा करना भी शुरू कर दिया है।

मुरैना में विधायक ने किया जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान
उधर मुरैना-श्योपुर लोकसभा से सत्यपाल सिंह सिकरवार को प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही वहां भी कांग्रेस में बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी पर तंज कसते हुए बाकायदा एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रत्याशी चयन को लेकर वरिष्ठ नेताओं से कोई सलाह नहीं ली गई है। ऐसे बिना सोचे समझे कार्यकर्ताओं पर उम्मीदवार थोपना गलत है। ऐसे निर्णयों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। टिकट को लेकर नाराजगी के चलते चुनाव प्रभारी की भूमिका छोड़ने का ऐलान करते हुए वह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से अपनी असहमति जता चुके हैं। बता दें कि श्री रावत छठवीं बार के विधायक हैं और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।