शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 1 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 1 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 1 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 1 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 12 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 13 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 14 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 14 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 14 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 14 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 14 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 14 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 15 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम
राजनीति

AAP को गुजरात की भरूच सीट देने की चर्चाओं पर बागी हुए अहमद पटेल के बेटे

 भरूच
आम चुनाव को लेकर गुजरात में भी INDIA ब्लॉक में घमासान देखा जा रहा है. यहां भरूच सीट पर पेच फंसा है. आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. इस पर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल का बड़ा बयान आया है. फैसल ने बरूच सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारने पर जोर दिया है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर यह सीट AAP को दी जाती है तो वो अलायंस को समर्थन नहीं करेंगे.

फैसल अहमद पटेल ने कहा, कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. इंडिया ब्लॉक हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अगर कांग्रेस को उम्मीदवारी मिलती है तो इससे कांग्रेस और INDIA ब्लॉक को ही फायदा होगा. कांग्रेस के लिए भरूच जिला जीतना बहुत आसान होगा. AAP की ताकत सिर्फ एक विधानसभा सीट पर है. 2022 में  AAP का ग्राफ गिरा है. मेरा मानना ​​है कि भरूच सीट कांग्रेस को मिलना चाहिए. वरना मैं इस गठबंधन का समर्थन नहीं करूंगा.

'कांग्रेस को AAP की दावेदार मंजूर नहीं'

दरअसल,  गुजरात में भरूच लोकसभा सीट पर लड़ाई तेज हो गई है. इस सीट पर आम आदमी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. AAP ने इस सीट से पार्टी के विधायक चैतर वसावा को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है. हालांकि, स्थानीय कांग्रेस को यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है.

'मुमताज पटेल BJP में आना चाहें तो स्वागत है'

भरूच सीट पर विवाद के बीच बीजेपी ने अहमद पटेल के परिवार को ऑफर दिया है. भरूच से बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने कहा, ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है. मेरा मानना है कि भरूच कांग्रेस के बड़े नेता अहमद पटेल थे. अब वो नहीं है तो उनकी बेटी को कांग्रेस को प्रोजेक्ट करना चाहिए था. लेकिन कांग्रेस चूक गई है. अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल राष्ट्रीय विचारधारा के साथ आना चाहेंगी तो बीजेपी में उनका स्वागत करेंगे. फिलहाल, भरूच सीट पर बीजेपी ने विपक्षी दलों के नेताओं के लिए बातचीत के दरवाजे खोल दिए हैं.